चैतर वसावा के समर्थन में 1 लाख+ हस्ताक्षर, राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन 

आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा के समर्थन में 1 लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में एक बार फिर विधायक चैतर वसावा का मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है.. आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर न्याय की मांग को और अधिक मजबूत करते हुए एक बड़ा जन-अभियान चलाया है.. बता दें कि इस अभियान के तहत राज्यभर से एक लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर एकत्र किए गए.. और इन हस्ताक्षरों के साथ भारत की राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया.. इस पूरे अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने किया.. इस दौरान चैतर वसावा के परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे.. पार्टी का कहना है कि यह केवल एक विधायक के लिए न्याय की मांग नहीं है.. बल्कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा का भी विषय है..

इसुदान गढ़वी ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा.. और आग्रह किया कि इसे पूरी गंभीरता के साथ संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाए.. और उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि ज्ञापन के साथ संलग्न एक लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों को भी उसी महत्व के साथ भेजा जाए.. क्योंकि ये हस्ताक्षर जनता की सामूहिक भावना और न्याय की मांग का प्रतीक हैं.. इस अवसर पर इसुदान गढ़वी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे महत्वपूर्ण होती है.. जब बड़ी संख्या में नागरिक किसी मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हैं.. तो उसे केवल एक राजनीतिक मांग के रूप में नहीं देखा जा सकता.. यह समाज की भावना होती है.. जिसका सम्मान किया जाना चाहिए..

आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पूरे गुजरात में हस्ताक्षर अभियान चलाया.. पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पहुंचे.. लोगों से चैतर वसावा के लिए न्याय की मांग का समर्थन करने की अपील की गई.. इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला.. और एक लाख से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से अपने हस्ताक्षर कर इस मांग का समर्थन किया.. इसुदान गढ़वी ने कहा कि इन हस्ताक्षरों का महत्व केवल संख्या तक सीमित नहीं है.. हर हस्ताक्षर एक नागरिक के विश्वास, उसकी उम्मीद.. और न्याय व्यवस्था पर उसके भरोसे का प्रतिनिधित्व करता है.. यह उन लोगों की आवाज है.. जो चाहते हैं कि लोकतांत्रिक संस्थाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करें..

वहीं ज्ञापन सौंपने के दौरान चैतर वसावा के परिवार के सदस्यों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की.. उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान और देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.. परिवार ने उम्मीद जताई कि भारत की राष्ट्रपति तक उनकी बात पहुंचेगी.. और न्याय की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे.. इसुदान गढ़वी ने जिला कलेक्टर से विशेष रूप से आग्रह किया कि जनता की इस भावना को केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए.. बल्कि पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंचाया जाए.. और उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है.. इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाए..

 

Related Articles

Back to top button