सीवर टैंक की सफाई के दौरान हादसा, दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत

कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र  में सीवर टैंक की सफाई करते समय दो मजदूरों की मौत हो गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र  में सीवर टैंक की सफाई करते समय दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना  की सूचना मिलते ही पुलिस और  एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला।  पुलिस ने दोनों को हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दरसल कर्नलगंज थाने क्षेत्र निवासी इरफान ने बताया पुलिस को बताया  कि वह  बुधवार सुबह कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने एक अपार्टमेंट में अपने  साले जावेद और आबिद  के साथ पहुंचे थे। हम तीनों सीवर टैंक की सफाई करने के लिए टैंक में उतरे।

पहले राउंड में सफाई करके तीनों लोग बाहर आ गए। दूसरे राउंड में जावेद और आबिद और गहराई में चले गए। जिसके बाद वह उसी में फंस गए। काफी देर तक कोई आवाज और आहट न मिलने पर मैंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद मैंने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।  एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें टैंक से बाहर निकालकर हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि दो लोगों को निकालकर हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button