दिल्ली SIR ड्राफ्ट लिस्ट से 47 लाख नाम बाहर, इन इलाकों में सबसे कम फॉर्म

दिल्ली में SIR के तीसरे चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है. 1.45 करोड़ में से 47 लाख से अधिक वोटरों के नाम छूटे हैं. तुगलकाबाद-ओखला में सबसे कम फॉर्म डिजिटलाइज हुए हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली में SIR के तीसरे चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है. 1.45 करोड़ में से 47 लाख से अधिक वोटरों के नाम छूटे हैं. तुगलकाबाद-ओखला में सबसे कम फॉर्म डिजिटलाइज हुए हैं.

दिल्ली में 17 अगस्त को सम्पन्न हुए SIR के तीसरे चरण के बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट रोल जारी कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 1.45 करोड़ वोटर्स में से 67.16 % यानी 97.5 लाख वोटर्स के फॉर्म डिजिटलाइज हुए हैं. दिल्ली की तुगलकाबाद और ओखला विधानसभा में सबसे कम फॉर्म डिजिटलाइज हुए हैं. राजधानी दिल्ली के कुल वोटर्स में तकरीबन 47 लाख 56 हजार वोटर्स के नाम छूट गए हैं.

लोग कैसे चैक करें अपना नाम?

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली के वोटर पब्लिश हुए ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल रोल में अपना नाम आधिकारिक वेबसाइट ceodelhi.gov.in पर चैक कर सकते हैं। इसके अलावा, वोटर्स अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति जानने और अन्य सेवाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के वोटर्स सर्विस पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप ECINET का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

CEO DELHI की वेबसाइट पर दिल्ली के जिलेवार, विधानसभा और भाषा चुनकर कैप्चा डालने के बाद ड्राफ्ट के PDF चेक कर सकते हैं. अगर आप सिर्फ अपना नाम देखना चाहते हैं तो EPIC संख्या, राज्य का नाम चुनने के बाद कैप्चा डालकर चेक कर सकते हैं.

जिनका नाम लिस्ट में नहीं है वो क्या करें?

आयोग के मुताबिक SIR ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं दिखने पर वोटर्स के पास इसे ठीक कराने का मौका रहेगा. चुनाव आयोग के मुताबिक 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं. अगर किसी योग्य मतदाता का नाम छूट गया है, तो वो फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है. यह आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है.

कब आएगी अंतिम लिस्ट?

आयोग के मुताबिक वोटर्स के दावे और आपत्तियां मिलने के बाद उनकी जांच की जाएगी. दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

Related Articles

Back to top button