मोदी–ट्रंप बातचीत के बाद कांग्रेस का तंज, बोली– देश में अब ‘ट्रंप-निर्भरता’ चल रही है

कांग्रेस ने कहा कि लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह 'ट्रंप-निर्भरता' है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस ने कहा कि लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘ट्रंप-निर्भरता’ है.

कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब ‘ट्रंप-निर्भरता’ है, क्योंकि भारत को हर बात ट्रंप या उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से पता चलती है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक दूसरे से बात की है. यह जानकारी भारत की ओर से नहीं बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई है. उन्होंने कहा कि लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘ट्रंप-निर्भरता’ है.

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर सहमति
भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी टैरिफ मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यह जानकारी दी.ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

Related Articles

Back to top button