IIT मद्रास ने लॉन्च किया समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026, आवेदन प्रक्रिया शुरू

ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास के साथ इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका है। IIT मद्रास ने अपने समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास के साथ इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका है। IIT मद्रास ने अपने समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है, साथ ही समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह इंटर्नशिप प्रोग्राम खास तौर पर नॉन-IIT संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए है। चयनित छात्रों को IIT मद्रास के साथ रिसर्च और अकादमिक गतिविधियों में काम करने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को ₹30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह प्रोग्राम देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक में अकादमिक अनुभव हासिल करने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि IIT मद्रास समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है? जानेंगे कि कैसे,,IIT मद्रास के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन किया जा सकता है. साथ ही जानेंगे कि ये इंटर्नशिप प्रोग्राम कितने महीने का है?

दो महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम, 15 हजार मिलेगा स्टाइपेंड
IIT मद्रास का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2 महीने का है. यानी की इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए सिलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स को 2 महीने IIT मद्रास के साथ इंटर्नशिप करनी होगी. ये इंटर्नशिप प्रोग्रामसंभवतः 18 मई से 17 जुलाई 2026 तक चलेगा और स्टूडेंट्स को 2 मार्च 2026 (शाम 5 बजे) से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस लिंंक के माध्यम से किया जा सकता है. वहींIIT मद्रास की तरफ से आयोजित समर इंटर्नशिप प्रोग्राम को पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को 15 हजार रुपये महीना स्टाइपेंड मिलेगा. इस तरह दो महीने की इंटर्नशिप को पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को 30 हजार रुपये स्टाइपेंड के तौर पर मिलेंगे.

IIT मद्रास के इन डिपार्टमेंट के साथ करें इंर्टनिशप
IIT मद्रास के विभिन्न डिपार्टमेंट्स के साथ इंटर्नशिप करने का मौका है. आइए सिलेसिलेवार ढंग से जानते हैं कि किन डिपार्टमेंट्स के साथ इंटर्नशिप कर सकते हैं.

इंजीनियरिंग

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
एप्लाइड मैकेनिक्स और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
बायोटेक्नोलॉजी
केमिकल इंजीनियरिंग
सिविल इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
डेटा साइंस और AI
इंजीनियरिंग डिज़ाइन
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी
मेटलर्जिकल और मटीरियल्स इंजीनियरिंग
ओशन इंजीनियरिंग
साइंस डिपार्टमेंट

फिजिक्स
केमिस्ट्री
गणित
ह्यूमैनिटीज़ और सोशल साइंस डिपार्टमेंट

मैनेजमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट

इंटर्नशिप के लिए ये स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन
IIT मद्रास इंटर्नशिप के लिए इंजीनियरिंग, साइंस, ह्यूमैनिटीज और मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. ये इंटर्नशिप प्रोग्राम देशभर के स्टूडेंट्स के लिए है. बस शर्त ये है कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए IIT में रजिस्टर्ड स्टूडेंट आवेदन नहीं कर सकते हैं.

मसलन, किसी भी यूनिवर्सिटी या एजुकेशन इंस्टीट्यूट से BE / BTech / BSc Engg/BSc तीसरे वर्ष वाले स्टूडेंट्स इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही ME/ MTech / MSc) में इंटीग्रेटेड / डुअल डिग्री के तीसरे या चौथे वर्ष वाले स्टूडेंट्स भी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं MSc/MA,/ MBA पहले वर्ष स्टूडेंट्स भी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button