04 February Rashifal 2026 : गणेश जी की कृपा बनी रहेगी सभी राशियों पर
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।
जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम के मामले में थोड़ा नीरस महसूस हो सकता है। इस बोरियत को दूर करने के लिए आप रोमांटिक मूवी या म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। सिंगल सिंह राशि के जातक खुद के साथ समय बिताने या सोलो ट्रिप की योजना बना सकते हैं, जो मानसिक रूप से आपको सुकून देगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आप और आपका पार्टनर मिलकर जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। आपसी सहयोग और समझ से रिश्ते में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। हालांकि सिंगल जातक आज भी अपने पुराने भावनात्मक दर्द से पूरी तरह बाहर नहीं आ पाएंगे, जिससे मन थोड़ा भारी रह सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज साथी का साथ आपके दिन को रोमांच और उत्साह से भर देगा। आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और साथ बिताया समय यादगार बन सकता है। वहीं कुछ लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को लेकर कल्पनाओं की दुनिया में खोए रह सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम का रास्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। रिश्ते में छोटी-मोटी परेशानियां या गलतफहमियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर हालात संभल जाएंगे। सिंगल जातकों के लिए रोमांटिक जीवन में नई खुशबू फैलने के संकेत हैं और कोई खास व्यक्ति दिल को छू सकता है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आप पार्टनर से थोड़े नाराज़ या चिड़चिड़े रह सकते हैं। काम का दबाव रोमांस के लिए समय निकालने में बाधा बनेगा। सिंगल जातक अपने एकतरफा प्यार को दोतरफा बनाने के लिए काफी प्रयास करते नजर आएंगे। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने के लिए बड़े प्रयासों की जरूरत नहीं होगी। दो मीठे बोल और थोड़ी सी रोमांटिक अदा ही काफी होगी। सिंगल जातकों को प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी से बचना चाहिए और धैर्य रखना बेहतर रहेगा।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए आज आप अपने साथी के साथ रोमांस और सुकून के पल बिताना चाहेंगे। इससे मानसिक तनाव कम होगा। सिंगल जातकों के लिए दिन थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है, इसलिए खुद को संभालकर चलें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपके साथी के भीतर रोमांस की भावना काफी प्रबल रहेगी और वह आपसे अपने प्यार का इज़हार करने या साथ समय बिताने की जिद कर सकता है। वहीं सिंगल मीन राशि के जातक आज भी अपने एक्स की यादों में खोए रह सकते हैं, जिससे मन भावुक बना रहेगा।



