Bollywood एक्ट्रेस को शादी से पहले ही लगा सदमा, बॉयफ्रेंड का निधन। दर्द में तड़पी हसीना!

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री देखने में जितनी खुशहाल और ग्लैमरस लगती है..उतनी वाक़ई में नहीं होती है। आख़िर, बड़े पर्दे पर काम करने वाले सितारे अपनी असल ज़िंदगी में बेइंतहा दर्द का सामना जो करते हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री देखने में जितनी खुशहाल और ग्लैमरस लगती है..उतनी वाक़ई में नहीं होती है। आख़िर, बड़े पर्दे पर काम करने वाले सितारे अपनी असल ज़िंदगी में बेइंतहा दर्द का सामना जो करते हैं। और, एक ऐसे ही दुख का सामना उस एक्ट्रेस ने किया..जिसे बी टाउन में खूब जाना जाता है। लेकिन इस हसीना का दिल तब टूट गया, जब शादी से पहले ही इनके BF की मौत के हादसे में हो गई।

इस पॉपुलर एक्ट्रेस के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है, आख़िर इनके बॉयफ्रेंड की मौत शादी से चंद दिन पहले ही जो हो गई। दर्दनाक कार एक्सीडेंट में इस हसीना के बॉयफ्रेंड की जान चली गई…। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। .उनका नाम है शमिता शेट्टी। वही शमिता..जिन्होंने एक दिन पहले यानी कि 2 फ़रवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उन्हें अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी और ख़ास दोस्तों के अलावा फैन्स से भी ढेरों बधाई मिलीं। तो, शमिताबॉलीवुड की फिटेस्ट हसीनाओं की लिस्ट में भी शामिल हैं। जहां लंबे समय से शिल्पा की बहन सिंगल लाइफ इंजॉय कर रही हैं। तो, उन्हीं शमिता ने 18 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड की मौत अपनी आंखों के सामने देखी थी।

दरअसल, शमिता शेट्टी के पहले बॉयफ्रेंड की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। जब वो केवल 18 साल की थीं। इस हादसे से शमिता शेट्टी को गहरा सदमा लगा था, और उन्हें खुद को फिर से संभालने में कई साल लग गए थे। उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान सिंगर नेहा भसीन से इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि, बॉयफ्रेंड के जाने के बाद, उन्होंने कई सालों तक किसी और को अपनी जिंदगी में आने नहीं दिया। उन्हें अपने बिखरे हुए टुकड़ों को फिर से जोड़ने में बहुत समय लगा। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नेहा भसीन के साथ बात करते हुए अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते समय वो फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।

शमिता 47 साल की हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, उनका नाम अब तक कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान ही शमिता शेट्टी की एक्टर राकेश बापट से मुलाकात हुई थी। दोनों की सगाई की अफवाहें उड़ीं और अटकलें लगने लगी थीं कि, दोनों शादी भी कर लेंगे। लेकिन फिर दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया था। शमिता का नाम टीवी एक्टर आमिर अली के साथ भी जुड़ा था। जब वो एक लंच डेट पर साथ नजर आए थे, लेकिन शमिता और आमिर दोनों ने ही इसे दोस्ती बताया था। पूर्व इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी शमिता का नाम जोड़ा गया था, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला। और दोनों अलग हो गए गए।

शमिता के लिंकअप की लिस्ट लंबी रही है। जाने-माने अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ भी अफेयर की चर्चा में उनका नाम आया था, हालांकि यह भी एक लंबा रिश्ता नहीं रहा। शमिता और एक्टर हरमन बावेजा के बीच भी लव अफेयर की खबरें थीं और वो साल 2012 के आसपास रिलेशनशिप में थे, पर फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। शमिता शेट्टी का नाम बॉलीवुड प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है। बात, शमिता शेट्टी के करियर की करें तो, शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन ने साल 2001 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म की सक्सेस ने रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया था। फिल्म के लिए शमिता को ”आईफा बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस” का अवॉर्ड भी मिला था।

‘मोहब्बतें’ की सक्सेस के बाद शमिता ने ‘मेरे यार की शादी है’, ‘साथिया’ जैसी फिल्मों में आइटम नंबर और काम किया।2005 में उन्होंने फ़िल्म ‘ज़हर’ में भी काम किया था। ‘फ़रेब’ फ़िल्म में उन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा की। लेकिन, ‘मोहब्बतें’ के बाद उनके लिए सक्सेस वाली फ़िल्में नहीं आईं और कई प्रोजेक्ट्स या तो रिलीज़ नहीं हुए या फ्लॉप रहे। इसी वजह से उन्हें हिट रोल मिलने में मुश्किलें आईं, और उनका फिल्मी सफर उम्मीद के मुताबिक ऊँचाइयों तक नहीं पहुँच पाया। तो, फिल्मों के अलावा, शमिता ने रियलिटी शोज में भी भाग लिया। पहले वो ‘बिग बॉस 3’ में आई और फिर बाद में ‘बिग बॉस 15’ में। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा लिया। उन्होंने लगभग 16 साल के ब्रेक के बाद फ़िल्म The Tenant (2023) से वापसी की, ये एक ड्रामा फिल्म थी और इसमें वो लीड रोल में थीं।

हालांकि, इस सबके बाद भी वो अच्छी-खासी संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमिता शेट्टी की नेट वर्थ लगभग 1–5 मिलियन डॉलर यानी कि (₹30–40 करोड़) के आसपास है। शमिता के पास मुंबई में प्रॉपर्टी (अपार्टमेंट/हाउस) और लग्ज़री कारें भी हैं, जैसे BMW और Jaguar। तो, फिल्मों से दूरी के दौरान शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग लाइसेंस और ट्रेनिंग ली और Golden Leaf Interiors जैसी डिजाइन कंपनियों में डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स में काम किया। उन्होंने मुंबई में कई डिजाइन प्रोजेक्ट भी संभाले हैं।

बहरहाल, शमिता को लेकर ये कहना गलत नहीं होगा कि, शिल्पा शेट्टी की बहन होने के बाद भी उनका करियर आज उस मुकाम पर नहीं है, जहां होना चाहिए था। कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्म्स के बाद भी शमिता को इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इन फिल्मों में अपने काम से खूब फेम भी पाया। बावजूद इसके वो इंडस्ट्री में अपना सिक्का नहीं जमा पाई।

Related Articles

Back to top button