साउथ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस बनीं भारत की दूसरी सबसे रईस, एक्टिंग से पहले ठुकराई 4 बड़ी फिल्में
साउथ सिनेमा से एक्टिंग डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने करियर में बड़ा और खास नाम कमाया है. टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वो काफी दौलतमंद भी हैं. भारत की सबसे रईस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: साउथ सिनेमा से एक्टिंग डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने करियर में बड़ा और खास नाम कमाया है. टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वो काफी दौलतमंद भी हैं. भारत की सबसे रईस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं.
आज देश-दुनिया में बड़ी पहचान रखने वाली इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग डेब्यू से पहले ही अपने देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया था.
वहीं उन्होंने बतौर एक्ट्रेस अपना करियर शुरू करने से पहले एक-दो नहीं, बल्कि चार-चार फिल्मों को ठुकरा दिया था. इनमें से एक फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने करिश्मा कपूर का करियर चमका दिया था.
यहां हम आपसे जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम है ऐश्वर्या राय. एक्ट्रेस बनने से पहले ऐश्वर्या मॉडल हुआ करती थीं. एक्टिंग के साथ-साथ उनका मॉडलिंग करियर भी काफी सफल रहा है.
कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मीं ऐश्वर्या की फैमिली बाद में मुंबई आ गई थी. ऐश्वर्या ने मुंबई के ही स्कूल से पढ़ाई की थी और इसी बीच वो 17-18 साल की उम्र में बतौर मॉडल काम करने लगी थीं.
21 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था. लेकिन, ऐश्वर्या को एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से हार झेलनी पड़ी थी.
मिस इंडिया प्रतियोगिता के चलते ऐश्वर्या ने चार-चार फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए उन्होंने ‘राजा हिंदुस्तानी’ सहित चार फिल्मों को रिजेक्ट किया था. ‘राजा हिंदुस्तानी’ बाद में करिश्मा कपूर की झोली में चली गई थी. हालांकि, बाकी तीन फिल्में कौन सी हैं, इस बारे में उन्होंने नहीं बताया था.
ऐश्वर्या ने बाद में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ (1997) से एक्टिंग डेब्यू किया था. जबकि इसी साल बॉलीवुड में भी ‘और प्यार हो गया’ से अपनी शुरुआत की थी. एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकीं ऐश्वर्या भारत की दूसरी सबसे रईस एक्ट्रेस हैं. उनकी टोटल नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये है.



