कानपुर में KDA ने चलाया बुल्डोजर, VC की युवा टीम एक्शन मोड में, 27 बीघा से ज्यादा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तर प्रदेश के कानपुर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सख्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सख्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है।
उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने 17 व 18 मार्च 2026 को कुल मिलाकर लगभग 27 बीघा से अधिक भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
प्रवर्तन जोन-4 के अंतर्गत 18 मार्च को मौजा कल्याणपुर नरवल (अलकनंदा रोड) स्थित आराजी संख्या 205 व अन्य में करीब 7 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति कराई गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
यह कार्रवाई प्रभारी अधिकारी अतुल कुमार राय, अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, सुपरवाइजर एवं प्रवर्तन दल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इसी दिन प्रवर्तन जोन-2ए के तहत ग्राम सहजादपुर बारा जोड़, अकबरपुर में आराजी संख्या 332, 334 व अन्य में लगभग 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।
कार्रवाई प्रवर्तन प्रभारी संदीप मोदनवाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें अवर अभियंता अनीस कुमार तथा थाना अकबरपुर की पुलिस टीम मौजूद रही। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण ने कई प्लाटिंग करने वालों को नोटिस जारी करते हुए मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम बारा जोड़ स्थित माँ पीतांबरा सोसाइटी, राधे डेवलपर की सोसाइटी एवं श्याम सिटी कॉलोनी को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर ध्वस्तीकरण, सीलिंग एवं एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले 17 मार्च को प्रवर्तन जोन-2ए के अंतर्गत ग्राम तातियागंज में आराजी संख्या 994 एवं 995 पर लगभग 5 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया था।
साथ ही महाराजपुर, इंदलपुर, राय गोपालपुर, पंचमपुरवा और कुरसौली सहित कई क्षेत्रों में संचालित अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। केडीए ने आमजन से अपील की है कि कानपुर देहात के माती क्षेत्र में प्लॉट खरीदते समय यह सुनिश्चित कर लें कि कॉलोनी प्राधिकरण से स्वीकृत हो, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



