उन्नाव में आकाशीय बिजली का कहर, किशोर समेत दो झुलसे
उन्नाव में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों, खासकर किसानों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया। तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों, खासकर किसानों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया। तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव में खेत की ओर जा रहे एक किशोर और एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौसम में अचानक आए बदलाव से क्षेत्र के किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



