उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
उन्नाव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहा गाढ़ा ओवरब्रिज के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहा गाढ़ा ओवरब्रिज के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गई।
हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान टिकौली गांव निवासी राहुल और नन्हकू की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



