गायकवाड़ के साथ संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग

  • आयुष की लेंगे जगह, अब म्हात्रे नंबर तीन पर या फिर टीम से हो सकते हैं बाहर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। टीम के कप्तान ऋ तुराज गायकवाड़ ने साफ किया कि आयुष म्हात्रे इस बार ओपनिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह टीम इंडिया के स्टार संजू सैमसन उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यानी इस सीजन ऋ तुराज के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे। क्योंकि पिछले सीजन टीम ने आयुष म्हात्रे पर भरोसा जताया था।
ओपनिंग से हटने के बाद अब आयुष म्हात्रे को इस सीजन बेंच पर बैठना पड़ सकता है या फिर सीएसके उन्हें नंबर तीन पर उतार सकता है। हालांकि, नंबर तीन पर म्हात्रे के खेलने की संभावना बेहद कम है। टीम मैनेजमेंट इस पोजिशन पर एक विस्फोटक बल्लेबाज का इस्तेमाल कर संतुलन बनाना चाहती है। ऐसे में सरफराज खान या फिर उर्विल पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं, शिवम दुबे (नंबर चार पर) और दक्षिण अफ्रीका के युवा स्टार डेवाल्ड ब्रेविस मिडिल ऑर्डर (नंबर पांच पर) में अपनी जगह बनाए रखेंगे। छठे नंबर पर 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर हो सकते हैं। वहीं, 14.2 करोड़ के ही नए स्टार कार्तिक शर्मा बल्लेबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं। धोनी को सातवें या फिर आठवें पर स्थिति के हिसाब से भेजा जा सकता है। ऐसे में चेन्नई की बैटिंग ऑर्डर विस्फोटक दिख रही है। गेंदबाजी में नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद खेल सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को शाम साढ़े सात बजे से खेलेगी।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में कीवी गेंदबाजों ने लगाई छलांग

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ पुरुषों की आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा मिला है। इस लिस्ट में चार कीवी तेज गेंदबाजों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। लॉकी फर्ग्यूसन 12 पायदान ऊपर चढ़ाकर 39वें स्थान पर पहुंचा दिया है। उनके साथी बेन सियर्स 20 पायदान ऊपर चढक़र 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। काइल जैमीसन ने पांच पायदान की छलांग लगाई है। वह 76वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, जैकरी फॉल्क्स आठ पायदान ऊपर चढक़र 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वह फिलहाल हमवतन ईशान किशन से आगे चल रहे हैं। हालांकि, भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव दो पायदान ऊपर चढक़र सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक रहे जिन्होंने रैंकिंग में सुधार किया। वेलिंगटन में 32 रनों की पारी खेलने के बाद वह दो पायदान ऊपर चढक़र 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button