उन्नाव पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
उन्नाव जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 लाख रुपये से अधिक की चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 लाख रुपये से अधिक की चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर चोरों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से सुनसान घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शैलेन्द्र, रविंद्र, जलेश, विशाल उर्फ अनुराग और अमन सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी जेपी सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



