मिलिट्री कंपाउंड की बाउंड्री पर मिला शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
शव को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तीन-चार दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है

4pm न्यूज नेटवर्क: मिर्जापुर के लालगंज थाना और देहात कोतवाली के बॉर्डर पर स्थित एक शव दिखाई दिया…जो मिलिट्री कंपाउंड के सामने सोमवार को मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर पड़ा मिला….लोगों ने अचानक शव को देखा..जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक,पुलिस मौके पर पहुंची.. जिसके बाद पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं।
शव को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तीन-चार दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसआई अरविंद कुमार गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की और शव को मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि शव किन परिस्थितियों में इस स्थान पर पहुंचा, यह सोचनीय है। यदि कोई वाहन दुर्घटना हुई होती, तो शव सड़क से करीब 20 मीटर दूर मिलिट्री कंपाउंड की बाउंड्री के पास ना पहुंचता।।कैसे पहुंच गया। अचरज वाली बात है फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर



