सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी मिली, घर पहुंची

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सेहत में शानदार सुधार हुआ है और अब वह पूरी तरह सामान्य हैं। सोमवार को डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर्स अब सामान्य सीमा के भीतर हैं। बुखार की शिकायत के बाद उन्हें 24 मार्च को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया को सिस्टमेटिक इंफेक्शन के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं, जिनका उन पर बहुत अच्छा असर हो रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नसों के माध्यम से दी जाने वाली यह दवा अभी कुछ और दिनों तक जारी रहेगी। फिलहाल वह वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर बनी हुई है। सोनिया को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया गया। वहं घर पहुंच गई। डॉ. स्वरूप ने उनके डिस्चार्ज के बारे में कहा, मरीज और इलाज करने वाले चिकित्सक से चर्चा के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया। अन्यथा, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें अभी कुछ समय के लिए डॉक्टरों की देखरेख में रखा जा सकता है ताकि संक्रमण पूरी तरह खत्म हो सके।

Related Articles

Back to top button