निकाय चुनाव से पहले गरमाई सियासत, कांग्रेस की ‘चार्जशीट’ में BJP पर गंभीर आरोप

निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तेज हो गया है... भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘चार्जशीट’ जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः अहमदाबाद नगर निगम चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.. कांग्रेस ने सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक विस्तृत चार्जशीट जारी की है.. इसमें भ्रष्टाचार, खराब नागरिक सुविधाओं, अनियोजित निर्माण, जलभराव.. और जनविरोधी नीतियों के बड़े आरोप लगाए गए हैं.. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और दानिलिमदा सीट के विधायक शैलेश परमार ने संवाददाता सम्मेलन में यह चार्जशीट जारी की.. और उन्होंने कहा कि भाजपा 20 साल से ज्यादा समय से अहमदाबाद नगर निगम पर काबिज है.. लेकिन शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं देने में बुरी तरह विफल रही है.. परमार ने आरोप लगाया कि भाजपा का शासन ट्रिपल इंजन सरकार के नाम पर चलता है.. लेकिन असल में यह कमीशन, कट और स्कैम (घोटाले) पर आधारित है..

आपको बता दें कि शैलेश परमार ने कहा कि अहमदाबाद के नागरिक भारी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं.. हर मानसून में शहर की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं.. जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है.. अनियोजित निर्माण ने यातायात जाम को और बदतर बना दिया है.. और उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत से लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले हो रहे हैं.. सड़क निर्माण, ड्रेनेज प्रोजेक्ट, पानी की सप्लाई और प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हैं.. परमार ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास सिर्फ दिखावा है.. असल में कमीशन और कटौती की संस्कृति चल रही है..

कांग्रेस ने चार्जशीट में कई ठोस उदाहरण दिए.. शहर में कई इलाकों में सड़कें इतनी खराब हैं कि.. बारिश के दो-चार दिन बाद ही गड्ढे हो जाते हैं.. ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर बिल पास करवा लेते हैं.. ड्रेनेज सिस्टम पुराना और अपर्याप्त है.. नतीजा यह है कि हल्की बारिश में भी कई इलाके पानी में डूब जाते हैं.. अहमदाबाद के कई वार्डों में यह समस्या साल-दर-साल दोहराई जा रही है.. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने इन समस्याओं को सुलझाने के बजाय ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया..

शैलेश परमार ने अनियोजित निर्माण पर भी तीखा हमला बोला.. और उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में बिना प्लानिंग के इमारतें बन रही हैं.. इससे यातायात जाम बढ़ गया है.. मुख्य सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है.. पार्किंग की समस्या इतनी गंभीर है कि लोग घंटों वाहन खड़ा करने की जगह ढूंढते रहते हैं.. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को रिश्वत देकर अनियमित निर्माण को मंजूरी दी जा रही है.. इससे शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही है..

चार्जशीट में जल निकासी और बाढ़ की समस्या को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है.. अहमदाबाद में हर साल मानसून के दौरान कई इलाके जैसे मणिनगर, अमराईवाड़ी, बापूनगर, नरोदा आदि पानी में डूब जाते हैं.. लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत होती है.. स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते हैं.. कांग्रेस का कहना है कि 20 साल की भाजपा सरकार में इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया.. ड्रेनेज प्रोजेक्ट्स पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए.. लेकिन नतीजा शून्य रहा.. पैसा कहां गया, इसका कोई हिसाब नहीं है..

आपको बता दें कि शैलेश परमार ने प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य टैक्स वसूली पर भी सवाल उठाए.. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से भारी टैक्स वसूला जाता है.. लेकिन बदले में सुविधाएं नहीं मिलती.. छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग इस बोझ से परेशान हैं.. वहीं बड़े ठेकेदार और भाजपा के करीबी लोग टैक्स में छूट या अनियमितताओं का फायदा उठाते हैं.. कांग्रेस ने इसे जनविरोधी नीति बताया..

वहीं यह चार्जशीट गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के ठीक पहले जारी की गई है.. राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष संशोधन पूरा कर लिया है.. सूत्रों के अनुसार अप्रैल के पहले हफ्ते में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों.. और 260 तालुका पंचायतों के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है.. चुनाव प्रक्रिया 15 मई तक पूरी होने की उम्मीद है.. अहमदाबाद नगर निगम इन चुनावों का सबसे बड़ा केंद्र है.. यहां कुल 76 वार्ड हैं.. और आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं..

कांग्रेस ने इन चुनावों की तैयारी में तेजी दिखाई है.. शैलेश परमार के नेतृत्व में पार्टी ने विभिन्न समितियां बनाई हैं.. रणनीति, प्रचार और चुनाव प्रबंधन पर काम चल रहा है.. कांग्रेस का दावा है कि भाजपा की 20 साल की सत्ता के खिलाफ जनता में गुस्सा है.. चार्जशीट इसी गुस्से को आवाज देने का प्रयास है..

इस बीच आम आदमी पार्टी भी सक्रिय है.. AAP ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पहली सूची जारी कर दी है.. इसमें 460 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि ये साधारण लोग हैं.. इसमें किसान, मजदूर, शिक्षक और छोटे व्यापारी शामिल हैं.. AAP अकेले चुनाव लड़ रही है.. कोई गठबंधन नहीं है.. पार्टी दिल्ली और पंजाब मॉडल को गुजरात में लाने का वादा कर रही है..

 

Related Articles

Back to top button