उन्नाव: खेत पर कब्जे को लेकर विवाद, विरोध करने पर युवक पर हमला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मामूली से विवाद ने एक अनोखा मोड़ ले लिया।जंहा  दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.. युवक खेत में जबरदस्ती पिलर लगा रहा था

4pm न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मामूली से विवाद ने एक अनोखा मोड़ ले लिया।जंहा  दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.. युवक खेत में जबरदस्ती पिलर लगा रहा था…एक युवक को ये पिलर लगाना भारी पड़ गया…

आरोप है कि दबंग युवक उसके खेत पर जबरन पिलर लगा रहे थे। जब पीड़ित युवक ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के रोशन नगर, गुड़िया बाग का बताया जा रहा है, जहां पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button