कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

4pm न्यूज नेटवर्क: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार फिर कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 218 रुपये की बढ़ोतरी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 525 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “थैंक यू मोदी जी तो बनता है”, और इसे आम जनता व कारोबारियों पर बढ़ता आर्थिक बोझ बताया।

Related Articles

Back to top button