लखनऊ का पहला मुकाबला दिल्ली से आज

- पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, दिल्ली के सामने ओपनिंग की समस्या
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर लखनऊ के कप्तान पंत पर होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। वहीं, दिल्ली के सामने ओपनिंग जोड़ी की चुनौती होगी क्योंकि इस टीम ने पिछले सीजन ओपनिंग संयोजन में काफी बदलाव किए थे। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। पिछले साल लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले साल में पंत अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे।
इस साल उनके पास मोहम्मद शमी तथा एनरिच नॉर्त्जे जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है। स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने पहले साल में ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। गेंदबाजी की तुलना में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहतर लग रही है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोडिय़ों में से है। पंत तीसरे नंबर पर जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सत्र में सात सलामी जोडिय़ों को आजमाया लेकिन बात नहीं बनी। इस सत्र में उन्हें शीर्षक्रम में स्थिरता की उम्मीद होगी। केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे लेकिन उनके साथ पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से कौन होगा, अभी तय नहीं है। मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए डेविड मिलर को लाया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में हैं। चोट के कारण मिचेल स्टार्क पहला मैच नहीं खेल सकेंगे लेकिन दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे दो मैच विनर उसके पास हैं। उनके साथ लुंगी एनगिदी भी हैं जो टी20 विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में थे।
कूपर ने प्रसिद्ध की मेहनत पर फेरा पानी पंजाब ने जीता मैच
मुल्लांपुर। कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। कोनोली और प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर पंजाब को संभाला। एक समय प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस (18), शशांक सिंह (4) और मार्कस स्टोइनिस (0) को आउट कर पंजाब की पारी लडख़ड़ा दी। हालांकि, कोनोली अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले गुजरात ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। युजवेंद्र चहल और विजयकुमार विशाक ने गुजरात की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।



