ईरानी मिसाइलों का तांडव! 40 मिनट तक बरसते रहे अंगारे, आग के दरिया में तब्दील हुआ Tel Aviv !
ईरान ने अचानक इजरायल पर बड़ा और प्लॉन्ड हमला किया...करीब 40 मिनट तक लगातार मिसाइलें दागी गईं

4pm न्यूज नेटवर्क: एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर बड़ी कार्रवाई और जीत के दावे कर रहे थे…वहीं दूसरी तरफ हालात बिल्कुल उलट नजर आए…ईरान ने इजरायल पर जबरदस्त जवाबी हमला करते हुए महज 40 मिनट में…
महज 40 मिनट में 11 मिसाइल हमले कर दिए…जिससे तेल अवीव का मंजर डराने वाला हो गया….हर तरफ आग, धुआं और तबाही…ऊंची इमारतें जलती दिखीं और वायरल वीडियो इस हमले का खौफनाक मंजर खुद बयान कर रहा है…कहा जा रहा है कि ये वीडियो तेहरान टाइम्स ने शेयर किए हैं…हैरानी इस बात की है कि इतनी बड़ी तबाही के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस खबर को उतनी प्राइऑरिटी से नहीं दिखा रहा है…लेकिन जिस तरह से ईरान…इजरायल पर टूट पड़ा…उसने दिखा दिया है कि वो अपने कई बड़े नेताओं को खोने से घायल है और तभी इतना घातक बना हुआ है…
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है…जहां हर पल हालात और ज्यादा खतनाक होते जा रहे हैं…एक तरफ ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि अमेरिका इस युद्ध में बढ़त बना चुका है और जीत अब दूर नहीं है…वहीं दूसरी तरफ जमीनी सच्चाई इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है….हाल ही में तेल अवीव से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं…उन्होंने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है…ऐसा लग रहा है जैसे आधुनिक और सुरक्षित माना जाने वाला ये शहर अचानक युद्ध के सबसे भयानक मैदान में बदल गया हो…
बताया जा रहा है कि ईरान ने अचानक इजरायल पर बड़ा और प्लॉन्ड हमला किया…करीब 40 मिनट तक लगातार मिसाइलें दागी गईं…ये हमला कोई एक बार का नहीं था…बल्कि लगभग 10 से 11 अलग-अलग steps में किया गया…हर कुछ मिनट में आसमान को चीरती हुई एक नई मिसाइल आकर गिरती रही…लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर अचानक क्या हो गया…सायरन लगातार बजते रहे…लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे…लेकिन मिसाइलों की रफ्तार इतनी तेज और हमले इतने अचानक थे कि बच पाना कई जगहों पर मुश्किल हो गया…
तेल अवीव की सड़कों पर हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था…देखते ही देखते शहर के कई हिस्सों में धुआं भर गया…कई ऊंची-ऊंची इमारतों में आग लग गई…आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही आसमान लाल दिखाई देने लगा…वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरा इलाका जैसे किसी युद्ध फिल्म का सीन बन गया हो…जलती हुई गाड़ियां, टूटती खिड़कियां, और चारों तरफ चीख-पुकार….इस हमले ने ये साफ कर दिया कि ये संघर्ष अब सीमित नहीं रहा…बल्कि पूरी तरह से खुला और खतरनाक टकराव बन चुका है…कुछ दिन पहले ही अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़े हमले किए थे…इन हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि…उन्होंने ईरान की सैन्य ताकत को लगभग खत्म कर दिया है…उन्होंने यहां तक कह दिया कि ईरान के पास अब अच्छा नेतृत्व भी नहीं रह गया है…ईरान अब जवाब देने लायक भी नहीं बचा है…
लेकिन ईरान के इस जवाबी हमले ने उन दावों को सीधे चुनौती दी है…40 मिनट तक लगातार मिसाइलों की बारिश केवल एक जवाब नहीं थी…बल्कि ये एक साफ संदेश था कि ईरान अभी भी पूरी तरह से सक्षम है और पीछे हटने के मूड में नहीं है…ये हमला एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी था…जिसमें ये दिखाने की कोशिश की गई कि ईरान अभी भी इजरायल के बड़े शहरों को निशाना बना सकता है…इस हमले के बाद इजरायल में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है…जो देश खुद को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिनता था…वहां अब लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं…कई इलाकों में लोग बंकरों में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं…बिजली कटने की खबरें भी सामने आई हैं…जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं…अस्पतालों में घायल लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और डॉक्टरों पर दबाव बढ़ता जा रहा है…
इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के लिए ये स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है…अब तक जिस देश को मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए जाना जाता था…उसी के बड़े शहरों पर इस तरह के हमले होना सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय है…ये हमला केवल सैन्य चुनौती नहीं है…बल्कि राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक दबाव भी पैदा कर रहा है…वहीं दूसरी ओर ट्रंप अभी भी अपने बयानों पर कायम हैं…उनका कहना है कि अमेरिका ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है और युद्ध जल्द खत्म हो सकता है….लेकिन जमीनी हालात इस दावे से एकदल अलग ही दिखाई देते हैं…क्योंकि अगर युद्ध अपने अंत की ओर होता…तो इस तरह के बड़े और लगातार हमले शायद नहीं देखे जाते…
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस हमले को उतनी priority नहीं दी जा रही…जितनी उम्मीद थी…सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरें एक अलग ही कहानी बयान कर रहे हैं…लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सच को दबाने की कोशिश हो रही है…या फिर वैश्विक राजनीति के कारण कुछ खबरों को कम दिखाया जा रहा है…
हालांकि, इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि ये संघर्ष केवल ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं है…इसके पीछे बड़ी वैश्विक ताकतों की रणनीति और राजनीति भी शामिल है…अमेरिका, रूस, चीन और अन्य देशों के हित इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं…ऐसे में ये युद्ध केवल एक क्षेत्रीय संघर्ष नहीं…बल्कि एक बड़े भू-राजनीतिक खेल का हिस्सा बन चुका है…इस जंग का असर सिर्फ बम और मिसाइलों तक सीमित नहीं रहेगा…इसका सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है…मिडिल ईस्ट तेल उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है…अगर यहां तनाव बढ़ता है…तो तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है…इसका असर भारत जैसे देशों पर भी पड़ेगा…जहां पहले से ही महंगाई एक बड़ा मुद्दा है….
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी असर पड़ सकता है…समुद्री रास्तों की सुरक्षा खतरे में आ सकती है…जिससे सामानों की आपूर्ति बाधित हो सकती है…इसका परिणाम ये होगा कि दुनिया भर में चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं और आर्थिक अस्थिरता बढ़ सकती है…ऐसे में आम लोगों के लिए ये समझना बेहद जरूरी है कि ये केवल दो देशों की लड़ाई नहीं है…इसके पीछे कई स्तरों पर राजनीति, रणनीति और शक्ति संतुलन का खेल चल रहा है…जब बड़ी ताकतें आमने-सामने होती हैं…तो सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों को ही उठाना पड़ता है…चाहे वो इजरायल के लोग हों या ईरान के….
वहीं इस हमले ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दुनिया एक और बड़े युद्ध की ओर बढ़ रही है?…क्या ये संघर्ष यहीं थम जाएगा…या आने वाले दिनों में और ज्यादा खतरनाक रूप ले लेगा?…फिलहाल इसका जवाब तो किसी के पास नहीं है…लेकिन अभी के हालात बेहद तनावपूर्ण हैं…हर घंटे नई खबरें सामने आ रही हैं और हर खबर पहले से ज्यादा चिंताजनक होती जा रही है….दुनिया की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आगे क्या होगा?…क्या कूटनीति इस आग को शांत कर पाएगी, या फिर ये आग और ज्यादा फैलकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगी…ये आने वाला समय ही बताएगा…लेकिन, इतना तो तय है कि जिस तरह से इधर ट्रंप ईरान पर बड़े हमले का दावा कर रहे थे…तो उधर इजरायल पर ईरान ने मिसाइलों की बारिश कर दी…ये सीधा मैसेज है ट्रंप और नेतन्याहू के लिए कि ईरान किसी की धमकी से डकने वाला नहीं है………



