घर पर बनाएं राजस्थानी दाल बाटी चूरमा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
अगर आपको तरह-तरह का खाना पकाने और खाने का शौक है तो रोज की सब्जी रोटी से अलग पकवान तो जरूर ट्राई किए होंगे। पंजाब का छोला भटूरा और तमिलनाडु का डोसे का स्वाद तो लोग अक्सर ही लेते हैं लेकिन क्या राजस्थानी दाल बाटी चूरमा कभी घर पर बनाया है। दाल बाटी चूरमा राजस्थान की मिट्टी, मेहनत और मेहमाननवाजी का स्वदा है। जब घर में दाल बाटी चूरमा बनता है तो रसोई से खुशबू के साथ परंपरा भी निकलती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। दाल बाटी चूरमा बनाने के लिए न तो घंटों की मशक्कतत करने की जरूरत है और ना ही बहुत अधिक मेहनत।
चूरमा की सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप, सूजी- 2 टेबलस्पून, देसी घी- 3 टेबलस्पून, नमक- स्वादानुसार, अजवाइन- आधा टीस्पून, पानी- गूंधने के लिए।
दाल के लिए सामान
अरहर दाल – द कप, चना दाल – द कप, मूंग दाल – द कप, उड़द दाल- 2 टेबलस्पून, मसूर दाल – 2 टेबलस्पून, हल्दी – ½ टीस्पून, लाल मिर्च – स्वादानुसार, धनिया पाउडर – 1 टीस्पून, हींग – चुटकी भर, घी – 2 टेबलस्पून, नमक- स्वादानुसार।
विधि
सबसे पहले बाटी बनाने के लिएगेहूं के आटे में सूजी, नमक, अजवाइन और घी मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंध लें। आटे की लोइयां बनाकर गोल बाटी का आकार दें। कुकर, ओवन या गैस पर ढके तवे में धीमी आंच पर सेंकें। जब बाटी ऊपर से सुनहरी हो जाए, तो निकालकर घी में डुबो दें। बाटी हमेशा धीमी आंच पर पकाएं।
फिर दाल बनाने के लिए पंचमेल दाल बनाने की विधि सारी दालें धोकर 30 मिनट भिगो दें। कुकर में दाल, हल्दी, नमक डालकर 3-4 सीटी तक पकाएं। कढ़ाही में घी गर्म करें, हींग डालें। लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तडक़ा तैयार करें। तडक़ा दाल में डालें और 5 मिनट धीमी आंच पर उबालें। ध्यान दें दाल न ज्यादा गाढ़ी हो और ना ही ज्यादा पतली हो। दाल में हींग ज़रूर डालें। वहीं चूरमा बनाने के लिएगेहूं के आटे में घी डालकर सख्त आटा गूंध लें। मोटी रोटी या छोटे लड्डू बनाकर धीमी आंच पर सेंक लें। ठंडा होने पर हाथों से या मिक्सर में दरदरा पीस लें। इसमें गुड़/चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट मिलाएं। ऊपर से थोड़ा घी डालकर अच्छे से मिला लें। चूरमा ज्यादा महीन न पीसें।
परोसने का सही तरीका
गरम बाटी को तोड़ें, ऊपर से घी डालें, साथ में पंचमेल दाल और अंत में मीठा चूरमा डालें।
आलू, लौकी और तोरई के छिलके से बनाएं लजीज स्नैक्स
भारतीय घरों में रखा कोई भी सामान कूड़ा नहीं होता। उससे कुछ ना कुछ नया बनाया जा सकता है लेकिन क्या ये नियम भारतीय रसोई पर भी लागू होता है? जी हां, बिल्कुल लागू होता है। भारतीय रसोई में रोज सब्जियों के छिलके के कूड़ा समझकर फेंक दिया जाता है। आलू, लौकी और तोरई जैसी सब्जियों के छिलकों को हम बेकार समझ लते हैं लेकिन ये स्वाद और पोषण का खजाना होता है। दादी और नानी के जमाने में जीरो वेस्ट किचन जीवन का एक हिस्सा था। आप भी इसे अपनाकर वेस्ट से वंडर यानी छिलकों से लजीज व्यंजन बना सकते हैं। तो आप भी सब्जियों के छिलके से लजीज स्नैक्स बनाएं जिन्हें चखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि ये छिलको से तैयार की गई रेसिपी है।
आलू छिलका के चिप्स
सामग्री
आलू के छिलके, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, तेल (तलने या एयर फ्राई के लिए)।
विधि
आलू के छिलकों को अच्छी तरह धोकर 10 मिनट नमक वाले पानी में भिगो दें फिर पानी निकालकर सूखा लें, अब मसाले मिलाएं, कढ़ाही में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक इसे तलें। अगर चाहें तो एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं। ये बाहर से कुरकुरे, अंदर से हल्के होते हैं और चाय के साथ परफेक्ट स्नैक बन जाते हैं।
लौकी छिलके के पकौड़े
सामग्री
लौकी के छिलके (बारीक कटे), बेसन, अजवाइन, हरी मिर्च, नमक, तेल।
विधि
छिलकों में बेसन, नमक, अजवाइन और मिर्च मिलाएं अब थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं, गरम तेल में छोटे-छोटे पकौड़े तलें, बारिश के मौसम में यह स्नैक चाय की शान बढ़ा देता है।
तोरई छिलके के स्नैक्स
सामग्री
तोरई के छिलके, उबला आलू, ब्रेड क्रम्ब्स, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, गरम मसाला, तेल।
विधि
छिलकों को हल्का उबालकर निचोड़ लें, फिर आलू और मसालों के साथ मैश करें, अब टिक्की बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें, तवे पर शैलो फ्राई करें, बाहर से क्रिस्पी, अंदर से मुलायम ये स्नैक्स बच्चों को खास पसंद आएगा।



