ताइवान में भूकंप के तेज झटके, 5.7 रही तीव्रता

ताइवान में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ताइवान में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई।

भूकंप का केंद्र जमीन से कुछ किलोमीटर नीचे बताया गया है, जबकि झटकों की तीव्रता और आसपास के इलाकों में असर का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। भूकंप के इस झटके के बाद ताइवान में आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गई हैं और प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button