आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
आंखों के नीचे काले घेरे आज की पीढ़ी की सबसे आम और सबसे अनदेखी समस्या हैं। देर रात तक मोबाइल, नींद की कमी, तनाव, स्क्रीन टाइम, गलत खानपान और बढ़ती उम्र आदि ये सभी मिलकर चेहरे की सबसे नाज़ुक त्वचा पर असर डालते हैं। महंगे क्रीम और इंस्टेंट पैच का असर कुछ देर के लिए हो सकता है लेकिन इनका लंबे समय तक सेवन त्वचा के लिए नुकसानदायक भी होता है। महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय नेचुरल तरीके से काले घेरों को हटाने के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को अपनाएं, जो आज भी कारगर हैं। ध्यान रखें कि इन नुस्खों को सही तरीके और नियमितता से अपनाया जाना चाहिए। आंखों के नीचे की त्वचा बेहद पतली होती है। यहां रक्त संचार कमजोर होने पर डार्क सर्कल्स उभरते हैं। ऐसे में प्राकृतिक चीज़ें, जो त्वचा को ठंडक दें, पोषण पहुंचाएं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करें, सबसे असरदार साबित होती हैं।

गुलाब जल

अक्सर कुछ लोग चेहरे पर काले धब्बों की समस्या का सामना करते हैं। ऐसा कई बार कील-मुंहासों के कारण देखने को मिलता है। ये त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है। गुलाब जल त्वचा को रिलैक्स करता है और रक्त संचार बढ़ाता है। रात को सोने से पहले गुलाब जल में भीगे कॉटन पैड 10 मिनट रखें। इससे आंखों की थकान और काले घेरे दोनों में राहत मिलती है। इसके अलावा दिन में कम से कम 8- 10 गिलास पानी पिएं।

ठंडा दूध

चेहरे पर दूध लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। दूध प्राकृतिक क्लीनजर का काम करता है। दूध त्वचा को पोषण देता है और रंगत सुधारता है। ठंडे दूध में कॉटन डुबोकर आंखों के नीचे लगाएं। त्वचा सॉफ्ट और ब्राइट दिखती है। नमक और जंक फूड कम करें। या फिर यह धूप के संपर्क में अधिक समय बिताने या पिगमेंटेशन के कारण भी हो सकता है। चेहरे के काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलु नुस्खे ट्राई करते हैं साथ ही कुछ लोग महंगी-महंगी क्रीम और अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी प्रयोग करते हैं।

टी बैग

ये तुरंत असर दिखाने वाला उपाय है। ग्रीन टी या ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन कम करते हैं। उपयोग किए हुए टी बैग ठंडे कर आंखों पर रखें। डार्क सर्कल्स और पफीनेस दोनों में राहत देता है।

कच्चा आलू

आलू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। आलू में मौजूद एंज़ाइम्स डार्क सर्कल्स हल्के करने में मदद करते हैं। आलू का रस निकालकर कॉटन से आंखों के नीचे लगाएं। इससे रंगत में सुधार और सूजन में कमी आती है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि नुस्खे के साथ लाइफस्टाइल को सही रखना होता है। रोज 7-8 घंटे की नींद लें। स्क्रीन टाइम कम करें।

बादाम तेल

बादाम खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन बादाम का तेल भी हमें कई लाभ देता है। बादाम का तेल पोषण का खजाना माना जाता है। विटामिन श्व से भरपूर बादाम तेल आंखों की नाज़ुक त्वचा को मज़बूत करता है। रात में हल्के हाथों से मसाज करें। त्वचा कोमल होती है और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे हल्के पड़ते हैं। बादाम में 44 प्रतिशत तेल मौजूद होता है जिसे कोल्ड प्रेस करके निकाला जाता है।

Related Articles

Back to top button