मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, कहा- हम महिला विरोधी नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, “हम महिला विरोधी नहीं हैं,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, “हम महिला विरोधी नहीं हैं, और हम लंबे समय से एक-तिहाई महिला आरक्षण के लिए काम कर रहे हैं.

हमने 2023 के संशोधन का एकमत से समर्थन किया और उसे पास किया. लेकिन उसकी आड़ में उन्होंने एक और संशोधन पेश किया उसमें एक डिलिमिटेशन क्लॉज डाल दिया, इस तरह महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल को एक कर दिया.

इन बिलों को एक साथ लाकर, वे सत्ता हासिल करना चाहते थे ताकि आगे कोई भी डिलिमिटेशन कानून सदन में सिंपल मेजॉरिटी से पास और बदला जा सके. आपको यह 543 सदस्यों के अंदर करना चाहिए. अगली जनगणना या जाति जनगणना पूरी होने के बाद, आप इसे अगले चुनाव में पूरा कर सकते हैं. आपका इरादा संविधान के ढांचे को बदलना और एग्जीक्यूटिव पावर अपने हाथों में लेना है.”

Related Articles

Back to top button