Chaitar Vasava का बड़ा बयान, कहा- गुजरात में BJP के खिलाफ गुस्सा

गुजरात में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है... और जनता का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है... BJP नेताओं को कई जगह विरोध का... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 26 अप्रैल 2026 को होने वाले हैं.. इन चुनावों की प्रचार गतिविधियां जोरों पर हैं.. लेकिन भाजपा नेताओं के प्रचार अभियान के दौरान कई जगहों पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है.. भाजपा नेता जहां भी प्रचार करने पहुंच रहे हैं.. वहां स्थानीय लोग उन्हें घेर रहे हैं.. सवाल पूछ रहे हैं और कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर उन्हें भगा रहे हैं..

आम आदमी पार्टी के नर्मदा जिले से विधायक चैतर वसावा ने इस घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है.. और उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता अब जाग चुकी है.. पांच साल बाद भ्रष्ट भाजपा के नेता सिर्फ वोट लेने के लिए निकले हैं.. लेकिन हर जगह से उन्हें भगाया जा रहा है.. जनता कह रही है कि आपको शर्म नहीं आती.. चैतर वसावा ने दावा किया कि भाजपा भाग रही है.. और जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है.. वहीं यह घटनाक्रम गुजरात की राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है..

आपको बता दें कि चैतर वसावा AAP के प्रमुख आदिवासी चेहरों में से एक हैं.. वे नर्मदा जिले की डेडियापाड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं.. और आदिवासी अधिकारों व स्थानीय मुद्दों पर लंबे समय से सक्रिय रहे हैं.. और उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रचार के नाम पर गांवों और मोहल्लों में पहुंच रहे हैं.. लेकिन जनता उन्हें घेरकर पूछ रही है कि पिछले पांच साल में क्या विकास किया.. पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्याएं क्यों नहीं सुलझी.. कुछ जगहों पर लोग नारेबाजी कर रहे हैं.. और भाजपा नेताओं को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं.. वसावा ने इसे सकारात्मक संकेत बताया.. उनका कहना है कि जनता अब पुरानी राजनीति से थक चुकी है.. भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट रहा है..

जानकारी के मुताबिक यह विरोध कई जिलों में देखा गया है.. सूरत, वडोदरा, राजकोट, नर्मदा और अन्य क्षेत्रों में भाजपा के स्थानीय नेता.. और उम्मीदवार प्रचार के दौरान जनता की नाराजगी का सामना कर रहे हैं.. कुछ वीडियो और रिपोर्ट्स में दिखा है कि लोग भाजपा नेताओं को वोट मांगने वाले कहकर टोक रहे हैं.. चैतर वसावा ने कहा कि पांच साल पहले जब भाजपा ने वोट मांगे थे.. तब मीठे वादे किए थे.. अब जनता पूछ रही है कि वादे कहां गए? आपको शर्म नहीं आती कि बार-बार वोट मांगने आते हो.. लेकिन काम नहीं करते..

वसावा ने दावा किया कि भाजपा नेता अब प्रचार के दौरान डर के कारण सुरक्षा बढ़ा रहे हैं.. कुछ जगहों पर पुलिस को बुलाना पड़ रहा है.. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव बहुत बड़े पैमाने पर हो रहे हैं.. कुल 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों की सीटों पर मतदान होगा.. इन चुनावों में स्थानीय मुद्दे जैसे पानी की सप्लाई, ड्रेनेज, सड़कें, सफाई और रोजगार प्रमुख हैं..

AAP इन मुद्दों पर हमलावर है.. चैतर वसावा जैसे नेता आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत कर रहे हैं.. और उन्होंने कहा कि जनता जाग चुकी है.. भ्रष्ट भाजपा अब भाग रही है.. जहां भी भाजपा नेता जाते हैं, वहां विरोध होता है.. यह दिखाता है कि जनता बदलाव चाहती है.. चैतर वसावा ने आगे कहा कि भाजपा पांच साल से सत्ता में है.. लेकिन विकास सिर्फ कागजों पर है.. असल में आम आदमी, किसान और आदिवासी परेशान हैं.. प्रचार के दौरान जब भाजपा नेता वादे दोहराते हैं.. तो जनता उन्हें भगा देती है..

वसावा ने उदाहरण दिया कि कई गांवों में लोग कह रहे हैं.. कि पहले काम करो, फिर वोट मांगना.. और उन्होंने दावा किया कि यह जनता का गुस्सा है, जो फूट रहा है.. AAP इस गुस्से को सकारात्मक बदलाव में बदल रही है.. पार्टी काम की राजनीति और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का संदेश दे रही है.. यह घटनाक्रम सिर्फ एक-दो जगहों तक सीमित नहीं है.. नर्मदा, भरूच, सूरत और अन्य जिलों में इसी तरह की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं.. चैतर वसावा ने कहा कि भाजपा के नेता अब प्रचार में हिचकिचा रहे हैं.. कुछ नेता तो रात के अंधेरे में या सुरक्षा घेरे में प्रचार कर रहे हैं..

 

Related Articles

Back to top button