कानपुर में रोंगटे खड़े करने वाली घटना: पिता ने बेटियों का गला रेता, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल को झकझोर कर रख वाला मामला निकलकर सामने आया है जहां नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हो गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल को झकझोर कर रख वाला मामला निकलकर सामने आया है जहां नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हो गई।
एक पिता ने अपनी ही दो मासूम जुड़वां बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया आज सुबह लगभग 4:30 बजे ‘यूपी 112’ के माध्यम से पुलिस को इस जघन्य अपराध की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे। घर के अंदर दोनों बच्चियों (उम्र लगभग 11 वर्ष) के लहूलुहान शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में दोनों के गले पर कटने के निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है, जिसकी पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात है, आरोपी को आज ही न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



