V. D. Satheesan बने CM फेस? फैसले के बाद K. C. Venugopal का बड़ा रिएक्शन
सतीशन के नाम के ऐलान पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आलाकमान के फैसले से संतुष्ट हूं. एक सच्चे कांग्रेसी के रूप में वे पार्टी के साथ खड़े हैं. वेणुगोपाल भी सीएम पद की रेस में शामिल थे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस ने वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है. सतीशन के नाम के ऐलान पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आलाकमान के फैसले से संतुष्ट हूं. एक सच्चे कांग्रेसी के रूप में वे पार्टी के साथ खड़े हैं. वेणुगोपाल भी सीएम पद की रेस में शामिल थे.
केरलम का नया और अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा हो गई है. कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाई है. सतीशन के नाम के ऐलान के बाद केसी वेणुगोपाल का रिएक्शन सामने आया है. वेणुगोपाल ने कहा, मैं आलाकमान के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हूं. राहुल गाधी और प्रियंका ने मुझे बुलाया. मेरी राय पूछी और हम सबने मिलकर इस पर बात की.
#WATCH | Delhi: Congress General Secretary (Org) KC Venugopal says, "Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi discussed about the situation and the decision making process. They called me and asked me my opinion and we all discussed that… I am thanking the MLAs, party workers, party… pic.twitter.com/R2KG5q2MNC
— ANI (@ANI) May 14, 2026
केसी ने आगे कहा कि मैं उन सभी विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे अपना समर्थन दिया. पार्टी ने एक फैसला लिया और एक सच्चे कांग्रेसी के तौर पर हम सभी पार्टी के इस फैसले के साथ खड़े हैं.
सबसे बड़ी और खास बात यह है कि वेणुगोपाल सीएम बनने की रेस में एक समय सबसे आगे चल रहे थे लेकिन बाद में चीजें बदलीं और फिर सतीशन के नाम की घोषणा हुई. खबर ये भी थी कि वेणुगोपाल के पास 80 विधायकों का समर्थन है. बावजूद इसके आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई. वेणुगोपाल कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं. वो इस समय कांग्रेस के महासचिव हैं.
एक नया दौर आएगा, एक नया केरलम बनेगा- सतीशन
सीएम नामित होने के बाद वीडी सतीशन ने कहा कि एक नया दौर आएगा, एक नया केरलम बनेगा. हम जानते हैं कि केरलम की आर्थिक स्थिति नाजुक है. हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं. कांग्रेस के सभी नेताओं ने मुझे फोन करके बधाई दी. वहीं, जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वह आज गवर्नर से मिलेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं से चर्चा करनी होगी.
#WATCH | Thiruvananthapuram | After being named Keralam CM, VD Satheesan says, "There will be a new era, a new Kerala. We know the fiscal situation of Kerala is vulnerable. We are hopeful that we can change everything. All AICC leaders called me and congratulated me."
"I have to… pic.twitter.com/bLe3g9FCLM
— ANI (@ANI) May 14, 2026
केरलम में UDF का शानदार वापसी
विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे. केरलम में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार वापसी की है. यूडीएफ में कांग्रेस, IUML, RSP, केरल कांग्रेस जैसे दल शामिल हैं. कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं. इसके अलावा CPI(M) को 26, IUML को 22, सीपीआई को 8, KEC को 7, RSP को तीन सीटें मिलीं. वहीं, अन्य के खाते में 11 सीटें आईं.



