चेहरा धोने में इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
आजकल बाजार में मिलने वाले महंगे फेसवॉश में केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कुछ समय बाद त्वचा रूखी, बेजान या संवेदनशील हो सकती है। ऐसे में कई लोग नेचुरल और सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं। अगर आप भी महंगे फेसवॉश इस्तेमाल करके थक चुके हैं और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, हमारे किचन में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के चेहरे को साफ करने, निखार बढ़ाने और पिंपल्स से राहत देने में मदद करती हैं। ये प्राकृतिक विकल्प त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और चेहरे की गहराई से सफाई करते हैं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और फ्रेश दिखने लगती है। खास बात यह है कि ये उपाय सस्ते, आसानी से उपलब्ध और हर स्किन टाइप के लिए उपयोगी होते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखने और जलन, खुजली व रेडनेस को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। फेसवॉश के रूप में इस्तेमाल करने के लिए ताजा एलोवेरा जेल लें, गीले चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें। यह सभी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित माना जाता है।
दूध
कच्चा दूध चेहरे को गहराई से साफ करने के साथ-साथ उसे पोषण भी देता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को नैचुरल ग्लो देता है। दूध को फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए कॉटन बॉल को कच्चे दूध में भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथों से साफ करें, फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। ये ड्राई और डल स्किन के लिए खासतौर पर अच्छा माना जाता है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए सबसे अच्छा घरेलू क्लेंजर मानी जाती है। यह चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोख लेती है, पोर्स को साफ करती है और त्वचा को ठंडक पहुंचाती है। फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल या सादा पानी मिलाकर पतला घोल बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और सूखने से पहले धो लें। इसके अलावा यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा। अगर आप नियमित चेहरे पर यह फेस पैक लगाएं तो इससे जल्द मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है। चेहरे के दाग-धब्बे यह फेस पैक साफ करेगा। साथ ही चेहरे का कालापन भी दूर करेगा और त्वचा में निखार लाएगा। अगर त्वचा पर खुजली, चकत्ते, सनबर्न या टैनिंग की समस्या है तो इस फेस पैक को लगाने से जल्द दूर होगी। जिन लोगों की त्वचा ड्राई है या अधिक ऑयली है तो यह फेस पैक दोनों के लिए लाभकारी है, यह आपकी मुलायम और कोमल त्वचा पाने में मदद करेगा।
शहद
शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। ये त्वचा की नमी को बनाए रखता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा सा शुद्ध शहद हथेलियों में लें, गीले चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और 1 मिनट बाद पानी से धो लें। ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
बेसन
बेसन एक बेहतरीन नेचुरल क्लेंजर है, जो चेहरे से गंदगी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद नेचुरल एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन को साफ करते हैं और स्किन टोन को बेहतर बनाते हैं। फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेसन में थोड़ा सा पानी, गुलाबजल या दूध मिलाकर पतला पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गीले चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें, फिर सामान्य पानी से धो लें। ये खासतौर पर ऑयली और नॉर्मल स्किन के लिए फायदेमंद है। बेसन से बने फेसपैक सेड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा और त्वचा मुलायम बनेगी। इसके अलावा इससे चेहरे की त्वचा टाइट होगी, जिससे एजिंग के लक्षण कम होंगे। डेड स्किन साफ करने में यह फेस पैक बहुत लाभकारी है, यह त्वचा को जीवंत बनाता है। मुंहासों को ठीक करने में यह फेस पैक लाभकारी है। यह आपकी त्वचा की रंगत में सुधार करके, दाग-धब्बे, कालापन आदि साफ करता है और त्वचा में ग्लो लाता है।



