तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी दो जिंदगियां, गांव में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,

जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली गांव के समीप तेज गति से जा रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल मदद की कोशिश की गई, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आ रहा है।

जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो मासूम बच्चे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में गौतम (35) पुत्र दुख्खू और उनकी पत्नी फूला देवी (29) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपति अपने बच्चों ममता और गुलशन के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयावह था कि पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चे बाइक से दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बच्चे अपने माता-पिता को लहूलुहान हालत में देखकर जोर-जोर से रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर नम हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती करने की मांग की है।

हादसे का मंजर देख कर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे वहीं बाइक से छिटकर दूर गिरे दोनों बच्चों का माता पिता के मौत का मंजर आंखों से देख रो-रोकर बुराहाल हो गया था। हादसे की खबर होने पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी रहीं हैं।

रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर

Related Articles

Back to top button