नर्मदा जीत के बाद केजरीवाल का गुजरात दौरा, भाजपा की बढ़ी टेंशन

नर्मदा में मिली जीत से आम आदमी पार्टी का उत्साह बढ़ गया है... इसी के बीच अरविंद केजरीवाल का तीन दिवसीय गुजरात दौरा राजनीतिक... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः नर्मदा जिले की जीत ने आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में नई उम्मीद की किरण जगाई है.. स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की भारी जीत के बीच AAP ने नर्मदा जिला पंचायत पर कब्जा कर लिया.. यह पहली बार है जब AAP ने गुजरात में किसी जिला पंचायत पर अपना झंडा फहराया है.. इस जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का हौसला बहुत बढ़ गया है.. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 24 मई 2026 से तीन दिन के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं.. इस दौरे का मकसद सिर्फ जश्न मनाना नहीं है.. बल्कि पार्टी की भविष्य की रणनीति तैयार करना है.. खासकर 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर पार्टी अब.. और मजबूत बुनियाद तैयार करने जा रही है..

आपको बता दें कि अप्रैल 2026 में हुए गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा कर लिया.. उन्होंने सभी 15 नगर निगमों पर जीत हासिल की.. और 34 में से 33 जिला पंचायतों पर कब्जा किया.. लेकिन नर्मदा जिला पंचायत AAP के हाथ लगी.. यहां AAP ने 22 सीटों में से 15 पर जीत दर्ज की.. नर्मदा क्षेत्र आदिवासी बहुल है.. यहां Statue of Unity जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं.. लेकिन स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की समस्याएं जैसे पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की चिंता है.. AAP ने इन मुद्दों पर फोकस किया.. पार्टी के स्थानीय नेता और डेडियापाड़ा से विधायक चैतर वासवा की मेहनत का नतीजा यह जीत है..

AAP ने न सिर्फ नर्मदा जिला पंचायत जीती.. बल्कि 12 तालुका पंचायतों पर भी कब्जा किया.. इनमें गरुड़ेश्वर, डेडियापाड़ा, सागबाड़ा, चिखलदा, वालिया आदि शामिल हैं.. 2021 के स्थानीय चुनावों में AAP को सिर्फ 60-70 सीटें मिली थीं.. इस बार यह संख्या 350-400 के पार पहुंच गई.. वोट शेयर में भी अच्छा इजाफा हुआ.. यह जीत AAP के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.. क्योंकि गुजरात में भाजपा की 30 साल पुरानी सत्ता है.. कांग्रेस कमजोर हुई है.. AAP अब खुद को मुख्य विपक्षी विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है..

आपको बता दें कि आज यानी 24 मई को केजरीवाल गुजरात पहुंचेंगे.. पहले दिन वे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.. इस बैठक में पार्टी की मौजूदा स्थिति, कमजोरियों.. और ताकत पर विस्तार से चर्चा होगी.. 25 मई को वे नर्मदा नदी के किनारे राजपीपला में रोड शो करेंगे.. यह जीत का जश्न होगा और लोगों को धन्यवाद देने का मौका.. राजपीपला नर्मदा जिले का मुख्यालय है.. यहां बड़ी संख्या में लोग जुटने की उम्मीद है..

26 मई को फिर बैठकें होंगी.. इसमें भविष्य की रणनीति पर फोकस रहेगा.. पार्टी के नए कार्यकर्ताओं को शामिल करने.. बूथ स्तर की टीम बनाने.. और 2027 चुनाव की तैयारी पर चर्चा होगी.. केजरीवाल गुजरात में दिल्ली मॉडल को दोहराना चाहते हैं.. दिल्ली में AAP ने बूथ स्तर पर बहुत मजबूत संगठन बनाया है.. हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता, मोहल्ला सभाएं.. और सीधा जनसंपर्क.. गुजरात में भी यही फॉर्मूला अपनाया जा रहा है..

AAP गुजरात में लंबे समय से काम कर रही है.. 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 5 सीटें मिली थीं और 13% वोट शेयर मिला था.. अब 2027 को नजर में रखकर पार्टी पूरे राज्य में फैल रही है.. हर बूथ पर 10-15 सक्रिय कार्यकर्ता होंगे.. वे घर-घर जाकर समस्याएं सुनेंगे और समाधान बताएंगे.. नर्मदा, डेडियापाड़ा, भरूच जैसे इलाकों में AAP अच्छा प्रदर्शन कर रही है.. यहां पानी, जंगल अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं..

 

Related Articles

Back to top button