पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे से आगबबूला हुए राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष बोले- चुपके चुपके आमजन की जेब काट रही है मोदी सरकार

ईंधन के दाम की बढ़ोत्तरी पर विपक्ष का प्रहार
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। देश में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भडक़ गए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को महंगाई मैन बताते हुए कहा लिखा, महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।
पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं- ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल 8 महंगा कर दिया उन्होंने कहा कि ये बढ़त होती ही जाएगी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है- चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार।

पेट्रोल की लूट का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पेट्रोल की लूट का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। 1० दिन में चौथी बार बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने के लिए पेट्रोल पर खूब पैसे लुटाए हैं। खरगे ने बताया कि 2००4 से 2०14 के बीच यूपीए सरकार के दौरान, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175.34प्रतिशत की वृद्धि हुई. मोदी सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में एक पैसा भी नहीं बढ़ा है मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमत 14 में ? 71.41 प्रति लीटर से बढ़ाकर 26 में ?1०2.12 प्रति लीटर कर दी है, जो 43.०1प्रतिशत की वृद्धि है और डीजल की कीमत 56.71 प्रति लीटर से बढ़ाकर 95.2० प्रति लीटर कर दी है, जो 67.87प्रतिश की वृद्धि है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पर किश्तों में लूट का आरोप लगाया है, जिसमें कहा गया है कि जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम थीं तब भी जनता को लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने इटली और जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि मोदी सरकार वैश्विक संकट के दौरान नागरिकों को राहत क्यों नहीं दे रही है।
12 वर्षों में 43 लाख करोड़ की लूट की
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में 43 लाख करोड़ की लूट की है यानी प्रतिदिन 1००० करोड़ की लूट, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी के साथ आज पेट्रों कंपनियों के शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई। जनता से ऊपर मुनाफा, भाजपा का मूलमंत्र है। ईंधन की कीमतों में हर बढ़ोतरी परिवारों के बजट पर एक और चोट है और इसका अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर व्यापक प्रभाव पड़ता है. किसानों से लेकर लघु एवं मध्यम उद्यमों तक, समाज का हर वर्ग भाजपा की लूट का खामियाजा भुगत रहा है. हम दोहराते हैं- इस दैनिक लूट से किसे फायदा हो रहा है?।
पीएम को आम लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं : प्रशांत किशोर
मुजफ्फरपुर। प्रशांत किशोर ने बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री को आम लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, तो फिर आम आदमी गैस, पेट्रोल और जरूरी संसाधनों की बढ़ती कीमतों से क्यों जूझ रहा है।
अम्बेनाली घाट में गिरी स्कॉर्पियो सतारा के आठ युवकों की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ और सतारा जिलों की सीमा पर स्थित खतरनाक अम्बेनाली घाट में एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच एक स्कॉर्पियो एसयूवी अनियंत्रित होकर करीब 5०० से 7००फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में गाड़ी में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब ये सभी लोग दापोली (कोंकण) से घूमकर वापस सतारा लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, महाबलेश्वर के ट्रैकर्स और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खाई की गहराई बहुत ज्यादा (500 से 700 फीट) होने और रात के घने अंधेरे के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। रात के समय कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाला जा सका था। हालांकि, सुबह की पहली किरण के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई गई है और बाकी शवों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी सतारा जिले के आसगांव गांव की बताई जा रही है। मृतकों के नाम-अंश समीर चव्हाण, निवासी बोरगांव, तहसील चिपलून, जिला रत्नागिरी। रितेश राजेंद्र लोखंडे, निवासी आसगांव, तहसील सतारा, जिला सतारा।
सुहास जितेंद्र लोखंडे, निवासी आसगांव, तहसील सतारा, जिला सतारा। उत्कर्ष आनंद शिंगटे, उम्र निवासी मार्दे, तहसील सतारा, जिला सतारा, निखिल अभिमन्यु शिंगटे, उम्र 25, निवासी मार्दे, तहसील सतारा, जिला सतारा। महेश अनिल पवार, निवासी आसगांव, तहसील सतारा, जिला सतारा। आदित्य अशोक सालुंखे, निवासी आसगांव, तहसील सतारा, जिला सतारा। राजेश अशोक काटकर, निवासी खटाव, तहसील खटाव, जिला सतारा। यह ध्यान देने योग्य है कि अम्बेनाली घाट में अक्सर सडक़ दुर्घटनाएं होती रहती हैं; रायगढ़ और सतारा जिलों की सीमा पर स्थित इस घाट को बहुत खतरनाक माना जाता है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये सभी लोग कोंकण या महाबलेश्वर घूमने आए होंगे। स्थानीय प्रशासन, ट्रैकर्स और बचाव दल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं, लेकिन गहरी खाई और दुर्गम इलाका बचाव अभियान में कई मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। रात के अंधेरे में शवों की तलाश करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालाँकि, अब दिन निकलने के साथ ही बचाव अभियान में तेज़ी आने की संभावना है।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को झटका
प्रदर्शन के एक मामले में दोषी करार
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट से महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ा झटका लगा है। जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले मे राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को दोषी ठहराय।
5 जून को अलका लांबा की सजा पर राऊज एवेन्यू कोर्ट मे होगी बहस। जुलाई 24 मे महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। पिछ्ली सुनवाई में कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किया था। रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा था कि अलका लांबा के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है।
पेपर लीक केस में सरकार से ’सुप्रीम’ जवाब
अदालत की फटकार- एनटीए ने अब तक सबक नहीं सीखा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में घमासान लगातार जारी है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि यह दुखद है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पहले हुए नीट पेपर लीक से सबक नहीं सीखा है।
साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र, एनटीए और सीबीआई से मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए परीक्षा एजेंसी की जगह एक मजबूत और स्वायत्त निकाय स्थापित करने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने निर्देश दिया कि याचिकाओं की प्रति अन्य पक्षों के अलावा सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को भी दी जाए। कोर्ट ने नीट परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार एनटीए को 2024 में अदालत की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन पर गुरुवार तक एक हलफनामा दाखिल करने को कहा। पीठ ने कहा कि यह दुखद है कि उन्होंने सबक नहीं सीखा है। यह मामला पहले भी इस अदालत में आया था। एक समिति, एक निगरानी समिति गठित की गई थी जिसने कुछ सिफारिशें की थीं और उन्हें स्वीकार कर लिया गया था।
कॉकरोच जनता पार्टी को भावुकता से न लें: सीजेआई
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ रिट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा है कि इस मामले पर इतनी ज्यादा भावुक होने की जरूरत नहीं है। रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत की एक मौखिक टिप्पणी के वाणिज्यिक इस्तेमाल के खिलाफ एक पीआईएल डाली गई है।
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच वाली टिप्पणी पर सीजेआई के स्पष्टीकरण के बावजूद न्यायपालिका को बदनाम करने के लिए तोड़-मरोडक़र पेश की गई दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव लगातार फैलाई जा रही है। इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- इसे इतनी भावुकता से न लें।ज्ज्सीजेआई सूर्यकांत ने आगे कहा कि इतनी कोई गंभीर अर्जेंसी नहीं है और उचित समय पर सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में मीडिया ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मीडिया इस केस को सनसनीखेज बनाने से बचें। मीडिया परिजनों का इंटरव्यू नहीं चलाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका निष्पक्ष जांच जरूरी है। सच ये है कि लडक़ी की जान गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम पीडि़त परिवार और आरोपी परिवार दोनों के परिवार वालों से अपील करते हैं कि वे सार्वजनिक रूप से या मीडिया के सामने बयान देने के बजाय जांच एजेंसी के समक्ष अपना पक्ष दर्ज कराएं ताकि चल जांच पर किसी तरह का कोई प्रभाव न पड़े।
जांच सीबीआई अपने हाथ में लेगी
सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा देते हुए कहा कि ट्विशा केस की जांच आज ही सीबीआई अपने हाथ में लेगी। इस बीच ट्विशा परिवार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने एफआईआर दर्ज करने में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर एनजीओ की याचिका सुनने से किया इनकार
अदालत ने एनजीओ को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट जाने की सलाह दी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर फैसले में बदलाव करने से इनकार कर दिया है। फैसले पर स्पष्टीकरण के लिए दाखिल अर्जी पर सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट जा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट में यह अर्जी एनजीओ एनीमल आर पीपल टू की ओर से दायर की गई थी, जिसमें अदालत से यह स्पष्ट करने की मांग की गई थी कि हाल ही में दिए गए उसके आदेश को आवारा कुत्तों की अंधाधुंध हत्या की अनुमति के रूप में न समझा जाए। यह मामला जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के सामने आया था। अदालत ने एनजीओ के वकील से कहा कि वह इस मुद्दे को संबंधित हाई कोर्ट, विशेष रूप से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के समक्ष उठाए। एनजीओ की ओर से वकील अनिल कुमार मिश्रा ने अदालत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 19 मई के आदेश का गलत अर्थ निकाला जा रहा है. उन्होंने पंजाब के ष्टरू भगवंत मान के उस सार्वजनिक बयान का उल्लेख किया, जिसमें कथित तौर पर आवारा कुत्तों को खत्म करने की बात कही गई थी. साथ ही खालसा कॉलेज से कुत्तों को हटाने की मीडिया रिपोर्टों का भी हवाला दिया गया।



