up में लगातार बिजली कटौती पर अखिलेश यादव ने योगी को लगाई क्लास
देश में इन दिनों तेज़ गर्मी से लोग पहले से ही परेशान है और अब ऐसी तेज़ गर्मी में लोगों को बिजली कठौती का सामना करना पड़ रहा है. बता दें उत्तरप्रदेश में इन दिनों बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है. उत्तरप्रदेश के कई ज़िलों में तेज़ गर्मी में बिजली कटौती की समस्या का सामना कर रहे कई शहरों में बिजली की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है. वही बात करे उत्तरप्रदेश की तो इस बिजली की समयसा को लेकर अखिलेश यादव भी योगी सरकार को घेरते नज़र आए। उन्होंने कहा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के सबसे असफल मुख्यमंत्री है. अखिलेश यादव ने कहा आज प्रदेश की जनता बिजली की समस्या झेल रहे है. उन्होंने कहा आज प्रदेश की जनता बिजली की समस्या जो झेल रही है उसके लिए योगी के मंत्री एके सिंह जो कि अपना काम नहीं सभाल पा रहे है जिससे आज प्रदेश की जनता बिजली की समस्या उठा रही है.जिसके बाद अखिलेश यादव ने x पर एक पोस्ट किया जिसमे उन्होंने लिखा
‘अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी. शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है. लगातार उत्तरप्रदेश में बिजली की आपदा से लोग परेशान है. और कई शहरों में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है.



