1150 करोड़ की कोकीन जब्त, ATS–Coast Guard का समुद्र में बड़ा ऑपरेशन

गुजरात में ड्रग्स के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई... ATS और कोस्ट गार्ड ने समुद्र के बीचोंबीच संयुक्त ऑपरेशन चलाकर करीब...  

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात के मुंद्रा तट पर एक बड़ी घटना ने पूरे देश को चौंका दिया है.. भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने मिलकर 115 किलो कोकीन जब्त की है.. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1150 करोड़ रुपये बताई जा रही है.. यह हाल के वर्षों में गुजरात के समुद्री रास्ते से हुई सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक है.. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई 25-26 मई 2026 की रात को हुई.. खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया.. अब इस पूरे मामले में जांच जारी है.. और तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है..

गुजरात ATS को विश्वसनीय सूचना मिली कि समुद्री रास्ते से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ यानी कोकीन भारत में लाया जा रहा है.. यह सूचना काफी ठोस थी.. इसलिए ATS ने तुरंत भारतीय तटरक्षक बल से संपर्क किया.. दोनों एजेंसियां अक्सर साथ मिलकर काम करती हैं.. लेकिन इस बार मिशन बहुत बड़ा था..

रात के अंधेरे में ICG की इंटरसेप्टर बोट्स यानी तेज गति वाली नावें तैयार की गईं.. इनमें ATS के अधिकारी भी सवार थे.. टीम मुंद्रा पोर्ट के पास के एंकरेज एरिया यानी उस जगह पहुंची.. जहां जहाज लंगर डालकर खड़े होते हैं.. मुंद्रा तट से करीब 5 नॉटिकल मील यानी लगभग 9 किलोमीटर दूर एक कंटेनर जहाज एमवी यूरोप लंगर डाले खड़ा था..

टीम निगरानी कर रही थी.. अचानक उनकी नजर पड़ी कि जहाज से कुछ संदिग्ध बैग समुद्र में फेंके जा रहे थे.. ऐसा लग रहा था कि जहाज पर मौजूद लोग एजेंसियों को देखकर घबरा गए.. और सबूत नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे.. रात का समय था और समुद्र में दृश्यता बहुत कम थी.. फिर भी ICG और ATS की टीम ने हिम्मत नहीं हारी.. और उन्होंने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.. तेजी से काम करते हुए टीम ने समुद्र से पांच बैग बरामद किए..

इन बैगों को खोलकर देखा गया तो अंदर सफेद रंग का पाउडर भरा हुआ था.. प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि यह कोकीन है.. कुल 115 पैकेट मिले.. जिनमें हर पैकेट करीब 1 किलो का था.. यानी कुल 115 किलो कोकीन बरामद हुई.. अधिकारियों के मुताबिक इस मात्रा की कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1150 करोड़ रुपये है.. भारत में सड़क स्तर पर इसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है..

वहीं कार्रवाई के बाद कंटेनर जहाज एमवी यूरोप को मुंद्रा पोर्ट लाया गया.. यह जहाज साइप्रस फ्लैग वाला था.. जहाज पर सवार क्रू मेंबर्स यानी कर्मचारियों की जांच शुरू की गई.. दस्तावेजों की भी छानबीन की जा रही है.. जांच में पता चला कि कोकीन की यह खेप ब्राजील से लाई गई थी.. इसे कई देशों के रास्ते गुजरात भेजा जा रहा था.. गिरफ्तार किए गए तीन विदेशी नागरिकों में से दो तंजानिया के बताए जा रहे हैं.. जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं कि यह ड्रग्स किस नेटवर्क के लिए लाई जा रही थी.. और इसे भारत में कहां पहुंचाना था..

आपको बता दें कि मुंद्रा पोर्ट गुजरात का बहुत बड़ा और व्यस्त बंदरगाह है.. यह देश का सबसे बड़ा निजी पोर्ट है.. यहां दुनिया भर से कंटेनर जहाज आते-जाते रहते हैं.. व्यस्त बंदरगाह होने के कारण यहां तस्करी का खतरा भी ज्यादा रहता है.. पहले भी मुंद्रा पोर्ट से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हो चुकी है.. वर्ष 2021 में यहां हजारों किलो हेरोइन पकड़ी गई थी.. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां हमेशा अलर्ट रहती हैं..

कोकीन एक शक्तिशाली नशीला पदार्थ है.. यह दक्षिण अमेरिका के कोका पौधे से बनाया जाता है.. इसे पाउडर के रूप में सूंघा जाता है.. या अन्य तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है.. यह नशा बेहद खतरनाक माना जाता है.. इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है.. ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.. और लंबे समय तक इस्तेमाल से मृत्यु भी हो सकती है.. युवाओं में यह नशा तेजी से फैल रहा है.. सरकार का लक्ष्य नशा मुक्त भारत है और इस तरह की बरामदगी उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है..

गुजरात ATS आतंकवाद और संगठित अपराध से लड़ने वाली स्पेशल टीम है.. यह एजेंसी खुफिया जानकारी जुटाने में माहिर मानी जाती है.. वहीं भारतीय तटरक्षक बल समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करता है.. उनकी नावें, जहाज और हेलीकॉप्टर 24 घंटे अलर्ट रहते हैं.. इस ऑपरेशन में दोनों एजेंसियों की शानदार टीम वर्क देखने को मिली.. रात के अंधेरे, तेज हवाओं और कम दृश्यता के बावजूद उन्होंने मिशन को सफल बनाया.. अधिकारियों ने इसे दोनों एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल का उदाहरण बताया है.. यह पिछले पांच वर्षों में दोनों एजेंसियों की 15वीं सफल संयुक्त एंटी-नारकोटिक्स कार्रवाई बताई जा रही है..

 

Related Articles

Back to top button