क्या नेहरू लग्जरी लाइफ जीते थे? पेरिस वाले दावे पर बड़ा खुलासा

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आज भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उनकी जिंदगी को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि देश में राजनीति में वंशवाद की शुरुआत नेहरू परिवार से हुई.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: क्या नेहरू के पुरखे मुसलमान थे, पंत ने कहा, “उनके परिवार के अगर 7 पुस्तों की खोजबीन करें तो कहीं भी कोई जिक्र नहीं मिलता है कि उनके पुरखे मुसलमान थे. उनके एक मशहूर पुरखे के बारे में जानकारी मिलती है कि गंगाधर कौल दिल्ली में शहर कोतवाल हुआ करते थे.”

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आज भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उनकी जिंदगी को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि देश में राजनीति में वंशवाद की शुरुआत नेहरू परिवार से हुई. उनके कपड़े क्या पेरिस में धुलने के लिए भेजे जाते थे, उनके नाम के साथ पंडित शब्द कहां से आया. उनका एडविना के साथ किस तरह के रिश्ते रहे हैं, पुष्पेश पंत ने अपने अंदाज में जवाब दिए. उन्होंने बताया कि नेहरू ने अपनी जिंदगी में काफी कुछ अपने दम से हासिल की और पिता के होने से कुछ खास नहीं मिला था.

पंडित जवाहर लाल नेहरू कितने पंडित है, के बारे में प्रख्यात इतिहासकार पुष्पेश पंत ने कहा, “मैं उन्हें पंडित तो बिल्कुल भी नहीं समझता. मैं अपने बचपन से ही उनके बारे में चाचा नेहरू ही शब्द सुनते आया था. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहा करते थे. बाद में समझ में आया कि वह देश के पहले प्रधानमंत्री भी थे. उनकी बड़ी-बड़ी फोटो दिखते थे. कभी गांधी के साथ, कभी पटेल के साथ, तब समझ में आता था कि ये बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे. लेकिन मेरी जहां तक व्यक्तिगत पहचान है वो चाचा नेहरू वाली है.”

पंडित शब्द उन पर थोड़ा गया’
पंडित शब्द कहा से आया, इस पर पंत ने बताया, “पंडित के 2 शब्द होते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत भी पंडित कहे जाते थे. महामना मदन मोहन मालवीय भी पंडित कहे जाते थे, और दूसरे जो तिलकधारी हैं वो भी पंडित हैं. मेरे ख्याल जो पढ़ा-लिखा होता है विद्वान होता है वो भी पंडित होता है. नेहरू को विद्वान मानने वाले बहुत सारे लोग थे. जबकि उन्हें पंडित नेहरू कहकर संबोधित करने वाले बहुत ही कम लोग थे. साथ ही उनके जीतने समकालीन थे उन्हें जवाहर ही कहा करते थे. सुभाष चंद्र बोस, कृपलानी और सरोजनी नायडू आदि सभी उन्हें जवाहर ही कहा करते थे.” उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से पंडित शब्द उन पर थोपा गया है.

उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत का निर्माण करने वाला अगर कोई शख्स है तो वैं पंडित नेहरू. नेहरू की ‘भारत एक खोज’ किताब का जिक्र करते हुए पंत ने बताया कि नेहरू भारत की खोज नहीं कर रहे थे बल्कि वो अपनी जगह तलाश रहे थे, मैं कहां फिट होता हूं. मेरी क्या भूमिका हो सकती है. भारत माता की खोज के बारे में उन्होंने बताया कि हर जगह यह नारा लगता था कि भारत माता की जय. मैं सोचता था कि भारत माता की जय कौन हैं जिनके बारे में नारा लगता है, तो उन्होंने एक जाट का जिक्र किया, वो एक किसान था. कई पीढ़ियों से वह खेती कर रहे थे. और यह भारत माता की धरती है. वह हमेशा भारत माता की तलाश करते रहे.

Related Articles

Back to top button