देश के बड़े शहरों पर मंडरा रहा था खतरा, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का पर्दाफाश

स्पेशल सेल ने ISI और अंडरवर्ल्ड के आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुणे व साहिबगंज से पकड़े गए संदिग्धों का सरगना मुन्ना जगाड़ा पाकिस्तान से दिल्ली, मुंबई में सिक्योरिटी पर्सनल्स को निशाना बनाने की फिराक में था.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: स्पेशल सेल ने ISI और अंडरवर्ल्ड के आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुणे व साहिबगंज से पकड़े गए संदिग्धों का सरगना मुन्ना जगाड़ा पाकिस्तान से दिल्ली, मुंबई में सिक्योरिटी पर्सनल्स को निशाना बनाने की फिराक में था.

स्पेशल सेल स्पेशल सीपी अनिल शुक्ला ने शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि स्पेशल सेल की जांच में पाकिस्तानी ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस नें एक विजय शूटर नाम के डॉन को पुणे से पकड़ा था जिसके बाद साहिबगंज से एक और पकड़ा गया. इनसे पता चला कि ये शहज़ाद भट्ठी से जुड़े हैं जो दिल्ली समेत कई शहरों में साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगे थे. ऐसी ही कार्रवाई महाराष्ट्र में भी की गई, जहां से दो और पकड़े संदिग्धों को पकड़ा गया है.

इसके अलावा पंजाब से तीन और संदिग्ध पकड़े गए हैं, जो दिल्ली में छतरपुर की तरफ जा रहे थे. प्रेस ब्रीफिंग में अनिल शुक्ला ने बताया कि इन्हें दिल्ली में सिक्योरिटी पर्सनल्स पर गोली चलानी थी. इनसे पूछताछ के बाद मुन्ना जगाड़ा के बारे में पता चला जिसने पहले छोटा राजन पर हमला किया था. ये सभी बदमाश मुन्ना के संपर्क में थे, वहीं इन बदमाशों को एक नेपाली से फाइनेंशियल सपोर्ट मिल रहा था.

लोकेशन्स की कर रहे थे वीडियो ग्राफी
पकड़े गए संदिग्ध लोकेशन्स की वीडियोग्राफी कर रहे थे. इनके पास से दादर रेलवे स्टेशन के ब्रिज के वीडियो मिले, दिल्ली में भी इन्होंने कुछ वीडियो बनाये थे. जगाड़ा ने साल 2000 में अटैक किया था और वह पाकिस्तान भी गया था, जहां अपना नाम सलीम बताया था. इनके निशाने पर कई मुंबई की बिल्डिंग और वाइटल एस्टेब्लिशमेंट टारगेट थे. समय पर इनके पकड़े जाने से देश में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हो गया है.

संदिग्धों के पास से मिला खतरनाक हथियार
इनके पास से 4 ग्रेनेड, जिन्हें NSG ने ब्लास्ट कर दिया और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए. करतूसों को पाकिस्तान का बताया जा रहा है. वहीं 2 ग्लॉक पिस्टल भी बरामद हुई हैं. ये सभी हथियार ड्रोन ड्रॉपिंग से भारत आए हैं. मुन्ना जगाड़ा अभी पाकिस्तान के कराची में है. बता दें पिछले साल में कई बार पाक सीमा पर ड्रोन देखें गए हैं, जो ड्रग्स के साथ-साथ हथियार ड्रॉप करने की कोशिश में थे.

Related Articles

Back to top button