फिर ‘फेल’ हुआ CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल, लॉग इन पर शो कर रहा Failed

सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक बार फिर से फेल हो गया है. मंगलवार सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर पोर्टर खुला था, लेकिन इसके बाद छात्रों को लॉग इन करने में समस्या का सामना करना पड़ा. अब तो स्थिति ये हो गई है कि पोर्टल खुल ही नहीं रहा है. छात्र जब लॉग इन कर रहे हैं तो Failed शो कर रहा है. बड़ी संख्या में छात्र लॉग इन, वेरीफिकेशन और आवेदन सबमिट करने में दिक्कतें बता रहे हैं. छात्रों का कहना है कि वो अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम बार-बार “Failed” दिखा रहा है.
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने इसे लेकर CBSE पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, एक और दिन, एक और उपलब्धि. अब CBSE अपना री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर से लॉन्च नहीं कर पा रहा है. री-इवैल्यूएशन के लिए सुबह से कोशिश करने के बाद भी नहीं पोर्टल नहीं खुल रहा है.
सोशल मीडिया पर छात्रों और अभिभावकों ने अपनी शिकायतें शेयर की हैं. वहीं सीबीएसई ने भी छात्रों की समस्याओं का जवाब देते हुए कहा है कि जिन उम्मीदवारों को लॉगिन में परेशानी आ रही है, वो सीधे बोर्ड को डायरेक्ट मैसेज (DM) कर सकते हैं.
पोर्टल दोबारा शुरू
सीबीएसई का री-इवैल्युएशन पोर्टल अब छात्रों के लिए उपलब्ध है. सोमवार को तकनीकी कारणों से पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद बोर्ड ने पोर्टल को दुरुस्त करने का दावा किया और छात्रों को आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई.
सोशल मीडिया पर छात्रों ने बताई समस्याएं
पोर्टल शुरू होने के बावजूद कई छात्रों ने शिकायत की कि सही जानकारी और कैप्चा भरने के बाद भी “वेरिफिकेशन फेल” का मैसेज दिखाई दे रहा है. कुछ छात्रों ने कहा कि वो कई बार प्रयास करने के बावजूद लॉगिन नहीं कर पाए. वहीं कुछ स्टूडेंट्स का आरोप है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिस्टम उन्हें फिर से लॉगिन पेज पर भेज देता है.
मूल्यांकन से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं
कई छात्रों ने दावा किया कि उनकी आंसर शीट्स में कुछ प्रश्नों की जांच नहीं हुई है या सही आंसर शीट्स होने के बावजूद नंबर नहीं दिए गए. कुछ छात्रों ने यह भी पूछा कि ऐसी स्थिति में पुनर्मूल्यांकन के दौरान कौन-सा विकल्प चुनना चाहिए, क्योंकि पोर्टल पर इससे जुड़ा स्पष्ट विकल्प मौजूद नहीं है.
सीबीएसई ने छात्रों को दिया जवाब
छात्रों की शिकायतों पर सीबीएसई प्रतिक्रिया दे रहा है. बोर्ड ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स को लॉगिन या तकनीकी समस्या आ रही है, वो सोशल मीडिया के माध्यम से डायरेक्ट मैसेज भेजकर मदद प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, छात्रों की मांग है कि बोर्ड जल्द से जल्द सभी तकनीकी खामियों को दूर करे ताकि किसी का भविष्य प्रभावित न हो.
सीबीएसई ने सुबह 4:42 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल चालू कर दिया गया है. इसके बाद छात्र अपने आवेदन जमा करने के लिए वेबसाइट पर पहुंचे. हालांकि, पोर्टल के लाइव होने की घोषणा के बाद भी कई छात्रों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
लॉगिन करते ही दिख रहा Failed मैसेज
छात्रों का कहना है कि वो अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम बार-बार “Failed” दिखा रहा है. कुछ छात्रों ने बताया कि वेबसाइट खुलने में भी काफी समय लग रहा है, जबकि कई मामलों में पोर्टल पूरी तरह से रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है.

Related Articles

Back to top button