महंगाई, बेरोजगारी और NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विजय नगर में विशाल जनआक्रोश रैली

विजय नगर तालुका कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. तुषार भाई चौधरी के नेतृत्व में जनआक्रोश रैली... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात के विजय नगर तालुका कांग्रेस कमेटी ने आम जनता की पीड़ा को आवाज देने के लिए.. एक बड़ी सार्वजनिक आक्रोश रैली का आयोजन किया.. इस रैली का नेतृत्व विधानसभा कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. तुषार भाई चौधरी ने किया.. रैली में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, महंगाई, बेरोजगारी.. और लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाले नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया.. हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इस रैली में शामिल हुए.. रैली विजय नगर छतरिया से शुरू हुई.. तीन सड़कों से गुजरते हुए मुख्य बाजार पहुंची.. और अंत में न्यायालय के सामने समाप्त हुई.. इस प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी.. और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की..

डॉ. तुषार भाई चौधरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी की ज़िंदगी बेहाल हो गई है.. और उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार जनता की समस्याओं को नज़रअंदाज कर रही हैं.. पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं.. महंगाई ने हर चीज महंगी कर दी है.. नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं.. और शिक्षा के क्षेत्र में नीट जैसा घोटाला छात्रों का भविष्य अंधकारमय बना रहा है.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की और सरकार के खिलाफ नारे लगाए..

जानकारी के मुताबिक रैली की शुरुआत विजय नगर छतरिया से हुई.. सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता वहां इकट्ठा होने लगे.. झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर लोग तैयार थे.. रैली तीन मुख्य सड़कों से गुजरते हुए आगे बढ़ी.. पहली सड़क पर लोग घरों से निकलकर शामिल होते गए.. दूसरी सड़क पर दुकानदारों और छोटे व्यापारियों ने भी समर्थन दिखाया.. मुख्य बाजार पहुंचते-पहुंचते रैली का आकार बहुत बड़ा हो गया.. सैकड़ों लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिन पर लिखा था.. महंगाई बंद करो.. नीट घोटाला बंद करो.. बेरोजगारी हटाओ..

वहीं रैली न्यायालय के सामने समाप्त हुई.. वहां डॉ. तुषार भाई चौधरी और अन्य नेताओं ने भाषण दिए.. न्यायालय के सामने यह प्रदर्शन इसलिए किया गया ताकि न्याय की मांग को मजबूती से रखा जा सके.. पुलिस भी वहां तैनात थी.. लेकिन रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही.. स्थानीय लोगों ने बताया कि वे इन मुद्दों से इतने परेशान हैं कि घर बैठे नहीं रह सकते..

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.. एक लीटर पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है.. और डीजल भी 90 रुपये के आसपास है.. डॉ. तुषार चौधरी ने कहा कि हर बार चुनाव के बाद या जरूरत पड़ने पर सरकार दाम बढ़ा देती है.. इससे ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ता है.. सब्ज़ी-फल, दूध और रोज़मर्रा की चीज़ें महंगी हो जाती हैं.. एक साधारण परिवार, जिसके पास दोपहिया या चारपहिया वाहन है.. उसका मासिक खर्च सैकड़ों रुपये बढ़ गया है.. ट्रक चालक, टैक्सी ड्राइवर, रिक्शा चालक और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.. खेती के लिए डीजल महंगा होने से फसल की लागत बढ़ जाती है.. और बाजार में सब्ज़ियां महंगी बिकती हैं.. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय कीमतों का बहाना बनाती है.. लेकिन असल में पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा पहुंचाती है..

2014 से पहले भाजपा खुद सिलेंडर और पेट्रोल की महंगाई पर प्रदर्शन करती थी.. अब सत्ता में आकर वे चुप हैं.. रैली में कार्यकर्ताओं ने पूछा कि क्या आम आदमी अब पेट्रोल भरवाने के लिए लोन ले.. इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि महंगाई ने मध्यम वर्ग को कुचल दिया है.. महंगाई आज हर घर की समस्या है.. गैस सिलेंडर, तेल, दाल, चावल, सब्ज़ी.. हर चीज़ के दाम बढ़ रहे हैं.. डॉ. तुषार भाई चौधरी ने कहा कि मुद्रास्फीति ने गरीबों को तोड़ दिया है.. एक साधारण महिला, जो रसोई संभालती है.. उसे हर महीने अतिरिक्त 500 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं..

 

Related Articles

Back to top button