सीतापुर में फिल्मी अंदाज में बकरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर के महमूदाबाद में दो शातिर बदमाश फिल्मी अंदाज में बकरी चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। वायरल फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बकरी चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। नई बाजार मोहल्ले में दो शातिर बदमाशों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर फिल्मी अंदाज में बकरी चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पहले रेकी, फिर मिनटों में दिया वारदात को अंजाम
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले गली में कई बार घूमते रहे और मौके का जायजा लिया। जब उन्हें मौका मिला तो एक आरोपी बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़ा रहा, जबकि दूसरा बकरी को पकड़कर बाइक पर बैठा ले गया। कुछ ही सेकंड में दोनों वहां से फरार हो गए।
CCTV फुटेज में दिखी पूरी योजना
गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। वायरल वीडियो में दोनों आरोपियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि फुटेज जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
महमूदाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने की अपील की है।
रिपोर्ट- वली चौधरी, सीतापुर
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी के शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, मां समेत तीन की मौत से दहला मिर्ज़ापुर


