दहिया जंतर-मंतर की जिम्मेदारी से न भागें

  • सीजेपी प्रवक्ता पर भडक़ीं शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रवक्ता विजेता दहिया पर आरोप लग रहे हैं कि वह संसद मार्च से गायब हो गए और दिल्ली में इधर-उधर मस्ती करते नजर आए। उनपर यह भी आरोप है कि वह आंदोलन भडक़ा कर जब इसकी जिम्मेदारी लेने की बारी आई तो वहां से कन्नी काट लिया। इसी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने उनपर बहुत ही तीखा हमला बोला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर विजेता दहिया के दो वीडियो सोमवार से ही चल रहे हैं।
इसमें वह यह भी कहते सुने जा रहे है कि मैं किसी के लिए जवाबदेह नहीं हूं, किसी ने मुझे यह सब करने के लिए चुना नहीं है। प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर लिखा है -सीजेपी के प्रवक्ता विजेता दहिया, जो सभी प्लेटफॉर्म पर नाच रहे थे, जिन्होंने स्वामी प्रेमानंद महाराज को अपशब्द कहा, कल प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया? क्या ये सही है? प्रियंका चतुर्वेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद, शिवसेना (यूबीटी)वे कह रहे हैं कि वह जवाबदेह नहीं हं। विजेता दहिया के वीडियो मैसेज को देखकर तो उद्धव सेना की पूर्व राज्यसभा सांसद और भडक़ गई हैं। उन्होंने लिखा- उनका एक जबरदस्त वीडियो है, जिसमें वे कह रहे हैं कि वह जवाबदेह नहीं हैं और वे चुने नहीं गए हैं, इसलिए उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं? प्रियंका चतुर्वेदी के सवालों पर प्रीतम कोठाडियिा नाम के एक एक्स हैंडल पर दोनों वीडियो डालते हुए लिखा गया है- हां ये सही है। हां उन्हें मैकडॉनल्ड में पकड़ा गया और पूछा गया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। अब उन्होंने एक वीडियो डाला है और अपने बर्गर आउटिंग का बचाव करते हुए कहा है कि क्या किसी ने उन्हें प्रदर्शन करने के लिए चुनकर भेजा है? वो बर्गर खाएंगे…कितनी बेशर्मी। दोनों वीडियो साझा कर रहा हूं….उनका घमंड तो देखिए।

Related Articles

Back to top button