प्रदर्शन के दौरान बर्गर खाना पड़ा भारी, विजेता दहिया पद से हटाए गए
दिल्ली में सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया बर्गर खाते नजर आए थे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली में सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया बर्गर खाते नजर आए थे.
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. पार्टी ने अब वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दहिया को पार्टी प्रवक्ता पद से बर्खास्त कर दिया है.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोमवार को संसद भवन मार्च के दौरान प्रवक्ता विजेता दहिया को बर्गर खाना भारी पड़ गया है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. CJP ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को बर्ख़ास्त कर दिया, क्योंकि विरोध प्रदर्शन के दौरान बर्गर खाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया था.
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के बेहद असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. उनके वीडियो तब सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर हिंसा का सामना कर रहे थे.
पार्टी ने कहा है कि ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है, यह समझदारी की पूरी कमी को दर्शाता है और हमारे आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के बिल्कुल खिलाफ है. इसके जवाब में, हम विजेता दहिया को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की प्रवक्ता के पद से हटा रहे हैं और उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं.



