छात्रों पर पैलेट गन चलने से भड़के राहुल गांधी, बोले- इसकी जिम्मेदारी गृहमंत्रालय की
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि संसद में आज मुझे बोलने नहीं दिया गया. दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि संसद में आज मुझे बोलने नहीं दिया गया. दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि संसद में जो बात मैं नहीं बोल पाया उसे यहां बोल रहा हूं. संसद में मुझे बोलने नहीं दिया गया. मैंने स्पीकर को कई बार कहा कि मुझे बोलने दीजिए, लेकिन अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता हुई. पैलेट गन चली, इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर हमले को लेकर मैंने गृहमंत्री को चिट्ठी लिखी. एक घायल छात्र से तो मैंने खुद मुलाकात की. लाठी में कील गाड़कर छात्रों को मारा गया. आज उसी मुद्दे को मैंने संसद में उठाया तो मुझे वहां बोलने नहीं दिया गया. मेरे लिए बोलने का जो प्लेटफॉर्म है वो लोकसभा है, लेकिन वहां मुझे बोलने ही नहीं दिया गया.
‘छात्रों के साथ बर्बरता की जिम्मेदारी लेनी होगी’
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने संसद में कहा कि छात्रों के साथ जो हुआ है उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. बिना गृह मंत्रालय के आदेश के किसी भी पैलेट गन नहीं चलाई जाती है. हम भी सरकार में रहे हैं, हमको सब पता है. मैंने संसद में पूछा कि या तो गृहमंत्री की ओर से आदेश दिया गया होगा या फिर उन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी.
राहुल बोले- सरकार इसकी जांच कराए
दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है. दिल्ली में हिंसा किसी तीसरी पार्टी ने नहीं की है. दिल्ली पुलिस और RAF दोनों ही गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है. मैंने इसी मुद्दे को संसद में उठा रहा था तो मुझे बोलने से रोक दिया गया. संसद में बोलना मेरा हक है. जो छात्र पीछे हट गए हैं, उन्हें हम इंसाफ दिलवाएंगे. सरकार को हमारी सलाह है कि आप गृह मंत्रालय में बदलाव करिए और ये जांच करिए कि पैलेट गन का इस्तेमाल किसके आदेश से हुआ.
राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पैलेट गन का इस्तेमाल बहुत घातक होता है. इससे मौत भी हो सकती है. पैलेट गन के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी भी जा सकती है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छात्र पर हुए हमले को लेकर एम्स की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें इस बात का जिक्र है कि पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया है. मैंने इसके लिए सबूत भी दिया तो सरकार उसे झूठा साबित कर रही है.
बिल में पेपर लीक रोकने के कोई नियम नहीं-राहुल गांधी
बिल पर सवाल खड़ करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिल में पेपर लीक रोकने के कोई नियम नहीं है. पेपर लीक से छात्र परेशान हैं लेकिन ये सरकार सुन नहीं है. पेपर लीक से जुड़े जो माफिया है, उनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. किसी को सजा नहीं मिली. राहुल ने कहा कि Gen-Z में माता-पिता से ज्यादा हिम्मत है.बिल एंटी पेपर लीक बिल नहीं है. सरकार ने सिर्फ सजा बढ़ाई है. बिल में पेपर लीक को रोकने के लिए कोई नियम नहीं है.



