भाजपा मंत्री बोले-इस्लाम साहब आदाब अर्ज है, यूरिया मिली या नहीं

विपक्ष ने कहा- ईसा, अल्लाह, ईश्वर सारे मन्तर सीखे

  • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखीमपुर के दौर पर थे
  • सिधौली में रुके और वीडियो बनवाकर किया वायरल

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पड़ोसी जनपद के दौरे पर निकले। मंत्री सिधौली में मीडिया मुखातिब हुए इस दौरान उन्होंने एक किसान से फोन पर वार्ता की जिसमें किसान ने आधी हिंदी और आधी अंग्रेजी में जवाब दिया। मंत्री ने भी किसान से बात करने से पहले उर्दू में आदाब अर्ज किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिधौली कस्बे में पहुंचे राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अचानक ठहर गए।
यहां रुक कर उन्होंने एक किसान इस्लाम को फोन मिलाया जिसमें उन्होंने इस्लाम से कहा इस्लाम साहब आदाब अर्ज है आपको यूरिया कितने रुपए में मिल रही है तो दूसरी तरफ से किसान का जवाब आया 266.फाइव रुपए में किसान की बात को मंत्री ने भी दोहराया और कई अन्य बातें मंत्री और किसान के बीच में हुईं।
मंत्री का उर्दू में आदाब अर्ज करना अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं मंत्री ने अचानक इस किसान से कैसे वार्ता की ये भी विचारणीय बिंदु है। हालांकि मंत्री लखीमपुर के दौरे पर थे और वो वार्ता करने के बाद लखीमपुर निकल गए। ऐसे में ये संकेत भी समझ से परे है कि भाजपा सरकार में मंत्री आदाब अर्ज पर आमादा हो चुके हैं जबकि मुख्यमंत्री जय श्रीराम का नारा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि विभिन्न दलों के जिम्मेदारों इस बाबत अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

भाजपा वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है : सुरेंद्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत इस मुद्दे पर बताते हैं कि भाजपा और उसके मंत्रियों के पास इस समय वो बुद्धि है जिसे समझ कर एक शेर याद आता है जिसे मशहूर शायरा निदा फ़ाज़ली ने लिखा है ईसा, अल्लाह, ईश्वर सारे मन्तर सीख जाने किसके नाम से मिल जाएगी भीख भाजपा सरकार और उसके लोग सिर्फ वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इनको ईसा मसीह की भी आयेगी याद : राजपाल कश्यप

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजपाल कश्यप का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को अब ईसा मसीह की याद आएगी क्योंकि ये नफरती लोग हैं अब चुनाव तो नफरत से नहीं जीता जा सकता ये जेन-जी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन ने साबित कर दिया। अब ये लोग नया मंतर सीख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button