सीतापुर: ग्रामीणों की शिकायत पर राशन दुकान की जांच, अभिलेख खंगालने में जुटे अधिकारी
सीतापुर जिले के बेहटा विकासखंड अंतर्गत भदफर क्षेत्र के ग्राम दंडपुरवा बेलवा डिगरा स्थित सरकारी उचित दर विक्रेता (कोटेदार) की दुकान पर प्रशासनिक टीम ने शिकायतों के आधार पर छापेमारी कर राशन वितरण व्यवस्था की जांच की।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सीतापुर जिले के बेहटा विकासखंड अंतर्गत भदफर क्षेत्र के ग्राम दंडपुरवा बेलवा डिगरा स्थित सरकारी उचित दर विक्रेता (कोटेदार) की दुकान पर प्रशासनिक टीम ने शिकायतों के आधार पर छापेमारी कर राशन वितरण व्यवस्था की जांच की।
तहसील दिवस में ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार और खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दुकान बंद मिली, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ताला खुलवाकर स्टॉक और अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के उचित दर विक्रेता द्वारा लंबे समय से राशन वितरण में अनियमितताएं की जा रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। इसके अलावा लाभार्थियों से पहले ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन का वितरण समय पर नहीं किया जाता। कई बार लाभार्थियों को बार-बार दुकान के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब कोई उपभोक्ता कम राशन मिलने या वितरण में देरी का विरोध करता है, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि राशन कार्ड भी अपने पास रख लिए जाते हैं, जिससे कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दुकान बंद मिली, पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया गया ताला
शिकायतों की जांच के लिए नायब तहसीलदार सूरज भारती, सप्लाई इंस्पेक्टर तथा पुलिस बल गांव पहुंचे। मौके पर उचित दर की दुकान बंद मिली। अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान का ताला खुलवाकर अंदर रखे राशन के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया।
जांच के दौरान दुकान में केवल दो से तीन बोरी राशन ही उपलब्ध मिला, जबकि अभिलेखों के अनुसार अधिक मात्रा में स्टॉक उपलब्ध होना चाहिए था। अधिकारियों ने उपलब्ध खाद्यान्न, स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजिका और ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड.



