कांग्रेस एक जहरीला सांप है: दयानिधि मारन

  • विश्वासघात वाले बयान पर भडक़ी डीएमके

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन से जुड़े संभावित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तमिलनाडु दौरे के दौरान दिए गए बयान के बाद सहयोगी रहे कांग्रेस और द्रमुक के बीच तीखी जुबानी जंग और तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद दयानिधि मारन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने कुछ मंत्री पदों के लिए हमारा भरोसा बेचा, उन्हें विश्वासघात की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को जहरीला सांप बताते हुए आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए उसने भरोसे का सौदा किया। मारन का इशारा कांग्रेस द्वारा डीएमके से नाता तोडक़र तमिलगा वेत्री कषगम के साथ गठबंधन करने की ओर था। वहीं इस विवाद ने न केवल विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि भाजपा को भी राजनीतिक अवसर मिलने की चर्चा तेज कर दी है।
बता दें कि राहुल ने तमिलनाडु में कहा था कि यदि कोई भी दल संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करता है, तो वह तमिलनाडु के साथ विश्वासघात करेगा। उन्होंने ऐसे दलों की तुलना 21वीं सदी के एट्टप्पन से की, जिन्हें इतिहास में गद्दारी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। राहुल के इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि डीएमके इस मुद्दे पर अपना रुख नरम कर सकती है। उधर, राहुल की टिप्पणी पर डीएमके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। मारन ने कांग्रेस पर केवल राजनीतिक गठबंधन बदलने का ही आरोप नहीं लगाया, बल्कि तमिलनाडु से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर भी राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि जो नेता तमिलनाडु आकर कावेरी जल विवाद पर चुप रहते हैं, जो केवल परीक्षा में अनियमितताओं की बात करते हैं लेकिन नीट को पूरी तरह समाप्त करने की मांग नहीं करते और जो भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हैं।

Related Articles

Back to top button