जनता चाहेगी तो राजनीति में उतरूंगा: अभिजीत

  • सीजेपी के संस्थापक ने कहा- भारत को इस समय जन-आंदोलन की जरूरत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंनत मंतर पर प्रोटेस्ट के बाद अब अपनी आगे की प्लानिंग में लग गए हैं। अभिजीत के घर कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आज से शुरू होने जा रही है। इससे पहले अभिजीत ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि अभी उनका राजनीति में उतरने का कोई प्लान नहीं है लेकिन उन्होंने इसकी संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है। अभिजीत ने कहा-हम युवाओं से राय लेना चाहते हैं कि वो किन मुद्दों पर हमारा ध्यान चाहते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि समर्थक बुधवार से दो दिनों के लिए मिलेंगे ताकि आगे के कदमों का फैसला किया जा सके। दीपके ने कहा- इस बैठक का मकसद कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य एजेंडा तय करना और यह चर्चा करना होगा कि हम इस सामाजिक आंदोलन को आगे कैसे ले जा सकते हैं। उन्होंने फिलहाल तुरंत चुनाव लडऩे से साफ इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि अगर जनता का बहुमत चाहेगा, तो वे पार्टी बनाने पर विचार करेंगे और आगे चलकर लोगों की मांग पर चुनाव भी लड़ेंगे। दीपके ने कहा-भारत में मुझे नहीं लगता कि अभी कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाना सही रास्ता है। भारत को इस समय एक ऐसे जन-आंदोलन की जरूरत है, जो देश के सभी संस्थानों पर लोगों का भरोसा और उनकी जवाबदेही वापस ला सके. फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का पूरा ध्यान देश के युवाओं की आवाज उठाने पर रहेगा।

Related Articles

Back to top button