बॉडी डिटॉक्स के लिए गर्मियों में रोज करें ये तीन योगाभ्यास

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ जाता है। बढ़ती गर्मी और धूप में अक्सर हमार पाचन तंत्र सुस्त और कमजोर हो जाती है। गर्मियों में अत्यधिक पसीने और हाइड्रेशन की कमी के कारण शरीर में टॉक्सिन्स होने लगते हैं, जिससे थकान, सुस्ती और पेट संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। योग विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और ऊर्जावान बनाने के लिए आप रोज कुछ योगाभ्यास कर सकते हैं। योग के माध्यम से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो लिवर और किडनी जैसे अंगों को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। अगर आप भी इस मौसम में खुद को फ्रेश और हल्का महसूस कराना चाहते हैं, कुछ खास योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। इन योग का अभ्यास न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी आपको सुकून महसूस कराते हैं।

सही डाइट का तालमेल

गर्मियों में योगासन के साथ सही हाइड्रेशन और हल्के भोजन का तालमेल भी जरूरी है। योग अभ्यास के बाद पर्याप्त पानी, नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज कर देता है। गर्मी के मौसम इन तीन हर व्यक्ति को इन तीन योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे आपका शरीर तपती गर्मी के बावजूद अंदर से ठंडा, हल्का और पूरी तरह स्वस्थ बना रहेगा।

त्रिकोणासन

यह आसन शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए सबसे बेहतरीन योग है क्योंकि यह पेट के अंगों को एक्टिव रखता है। त्रिकोणासन के नियमित अभ्यास से पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में जब भूख कम लगती है, तब यह आसन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर शरीर को सक्रिय बनाए रखता है। इस योग रोज सुबह खाली पेट करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है।

अर्ध मत्स्येंद्रासन

यह ट्विस्टिंग आसन हमारे आंतरिक अंगों के लिए एक नेचुरल मालिश की तरह काम करता है। रीढ़ की हड्डी को मोडऩे से लिवर और किडनी में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे शरीर की गंदगी साफ होती है। यह आसन शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित करने और वजन घटाने में भी सहायक होता है।

शीतली प्राणायाम

गर्मियों के लिए यह सबसे खास प्राणायाम है, जो शरीर के तापमान को तुरंत कम करने की क्षमता रखता है। जीभ को गोल मोडक़र गहरी सांस लेने से हवा ठंडी होकर फेफड़ों तक पहुंचती है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि हाई बीपी और मानसिक तनाव को कम कर शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है। गर्मियों में यह शरीर के भीतर जमा अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button