यूपी में जल्द होगा स्पेशल TET, लाखों शिक्षकों को मिलेगी राहत?
उत्तर प्रदेश के नॉन TET शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ऐसे शिक्षकों के लिए स्पेशल TET आयोजित कराने जा रहा है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के नॉन TET शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ऐसे शिक्षकों के लिए स्पेशल TET आयोजित कराने जा रहा है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.
उत्तर प्रदेश के नाॅन टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रदेश के नॉन TET शिक्षकों के लिए स्पेशल TET आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत जल्द ही नाॅन TET शिक्षकों के लिए स्पेशल TET का आयोजन किया जाएगा. UPESSC शासन के निर्देश पर स्पेशल TET कराने जा रहा है. स्पेशल TET कई मायनों में सामान्य TET से अलग होगा, जिससे नॉन TET शिक्षकों को राहत मिलेगी. प्रदेश में नॉन TET शिक्षकों की संख्या 1.42 लाख है. समय पर TET पास ना होने से इनकी नौकरी पर संकट है.
स्पेशल TET का प्रस्ताव तैयार, मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शासन के निर्देश पर नॉन TET शिक्षकों के लिए स्पेशल TET कराने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत स्पेशल TET का खाका खींचा लिया गया है. इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा. शासन ने मंजूरी के बाद स्पेशल TET का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. स्पेशल TET के लिए नॉन TET शिक्षक ही आवेदन कर सकेंगे.
यूपी में 1.42 लाख शिक्षक नॉन TET
उत्तर प्रदेश में नाॅन TET शिक्षकों की संख्या लगभग 1.42 लाख है. इसमें प्राथमिक स्तर पर नॉन TET शिक्षकों की संख्या 64 हजार है तो वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 76 हजार नॉन TET शिक्षक हैं. ये सभी 2010 से पहले भर्ती हुए हैं.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नौकरी पर संकट
असल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते देशभर में नॉन TET शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडराया हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में 2010 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों के लिए भी TET पास करना अनिवार्य कर दिया था. TET पास ना करने वाले शिक्षकों के प्रमाेशन पर रोक और नौकरी से हटा देने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है.
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर दोबारा विचार के लिए यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी, लेकिन वह खारिज हो गई है. वहीं इस मामले में देशभर के शिक्षकों को केंद्र सरकार से राहत की उम्मीद थी, लेकिन केंद्र सरकार से भी राहत नहीं मिली है, जिसके बाद कई राज्य नॉन TET शिक्षकों के लिए स्पेशल TET आयोजित करवा रहे हैं.



