अजय राय का योगी सरकार पर बड़ा हमला, पत्रकार से कथित बर्बरता और खाद्यान्न घोटाले को लेकर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को सीतापुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की योगी सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को सीतापुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की योगी सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

प्रेस वार्ता के दौरान अजय राय ने पत्रकारों के साथ कथित तौर पर होने वाले व्यवहार, सीतापुर में सामने आए कथित खाद्यान्न घोटाले के आरोप, गोंडा में मंत्री के धरने और नगर विकास मंत्री के कथित तौर पर भावुक होने सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अजय राय ने कहा कि प्रदेश में सरकार से लगातार जनता और मीडिया से जुड़े लोग सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन इन सवालों का संतोषजनक जवाब देने के बजाय सरकार सवालों से बचती नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और यदि किसी पत्रकार के साथ कथित तौर पर बर्बरता होती है तो सरकार को पूरे मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button