वेज मेन्यू पर विपक्ष का वार, सरकार ने कहा- कूटनीति में मिली बड़ी सफलता

दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गाला डिनर में परोसे गए शाकाहारी भोजन पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष ने इसे खान-पान थोपने का आरोप लगाया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गाला डिनर में परोसे गए शाकाहारी भोजन पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष ने इसे खान-पान थोपने का आरोप लगाया है.

दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन का 13 सितंबर को सफलतापूर्वक समापन हुआ. इस दो दिवसीय आयोजन में गाला डिनर का आयोजन भी किया गया था, जिसमें परोसे गए शाकाहारी खाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. विपक्ष की ओर से बयान डिनर में खान-पान को थोपने का आरोप लगाया गया है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि 80% भारतीय नॉनवेज खाते हैं, जबकि नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय नेताओं के लिए पूरी तरह से शाकाहारी खाना परोसा गया था. राहुल गांधी ने दिल्ली के मशहूर स्नैक ‘छोले-भटूरे’ की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा, “जानकारी के लिए 80% भारतीय मांसाहारी हैं. इंडियन नॉनवेज खाना स्वादिष्ट होता है. मेरी बहन के छोले-भटूरे भी.”

पवन खेड़ा ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “दूसरे भारतीयों पर अपनी खान-पान की पसंद थोपने की BJP की आदत बहुत समस्या वाली है. अब, उन्होंने दुनिया भर से आए मेहमानों पर भी अपनी पसंद थोपकर इसे एक कदम और आगे बढ़ा दिया है.”

उन्होंने कहा, “भारत एक समृद्ध, विविध और कई तरह के व्यंजनों वाला देश है. यहां बेहतरीन नॉनवेजीटेरियन फूड मिलता है जिन्हें दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं और उनका आनंद लेते हैं. तो मोदी सरकार ने भारत की संस्कृति के इस हिस्से को छिपाने का फैसला क्यों किया? क्या उसे उस विविधता से शर्म आती है जो भारत को भारत बनाती है?”

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा ने अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को ‘करीम्स’ (Karims) जाने का सुझाव दिया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, “क्या मैं एक बुरी सांसद कहलाऊंगी अगर मैं ब्रिक्स नेताओं को सलाह दूं कि वे इस मेनू को छोड़ दें और सुरक्षाकर्मियों से कहकर पास के करीम्स से कुछ ‘बर्रा कबाब’ मंगवा लें?”

क्या पहली बार शाकाहारी खाने का इंतजाम हुआ?
वैसे, ये पहली बार नहीं है जब सरकार ने राष्ट्राध्यक्षों और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के लिए पूरी तरह से शाकाहारी खाने का इंतजाम किया हो. दिल्ली में G20 बैठक के दौरान, भारत मंडपम और राष्ट्रपति के भोज, दोनों जगहों पर खाना पूरी तरह से शाकाहारी था, जिसमें भारत की खान-पान की विविधता को दिखाया गया था.

Related Articles

Back to top button