गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पंचायत सदस्य ने छोड़ी पार्टी
गुजरात के विसावदर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है... विसावदर तालुका पंचायत के पूर्व सदस्य प्रभुदासभाई सतासिया ने कांग्रेस...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी का संगठन धीरे-धीरे मजबूत होता दिखाई दे रहा है.. पार्टी के लगातार बढ़ते जनसंपर्क, संगठनात्मक कार्यों.. और क्षेत्र में किए जा रहे जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेता.. और सामाजिक क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं.. इसी क्रम में विसावदर तालुका पंचायत के पूर्व सदस्य.. और कांग्रेस के नेता प्रभुदासभाई सतासिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.. विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया की मौजूदगी में प्रभुदासभाई सतासिया विधिवत रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.. इस दौरान विधायक गोपाल इटालिया ने उन्हें पार्टी का खेस पहनाकर स्वागत किया.. और उनके पार्टी में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की..
प्रभुदासभाई सतासिया के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को विसावदर क्षेत्र की राजनीति में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.. बताया गया कि प्रभुदासभाई सतासिया कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे हैं.. और विसावदर तालुका पंचायत के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं.. ऐसे में उनका कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है.. पार्टी में शामिल होने के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया.. इस अवसर पर विधायक गोपाल इटालिया ने कहा कि.. प्रभुदासभाई सतासिया जैसे अनुभवी और क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति का आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना पार्टी के लिए खुशी की बात है.. और उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर उनका AAP में आना संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा..
विधायक गोपाल इटालिया ने प्रभुदासभाई सतासिया का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता.. और पूर्व तालुका पंचायत सदस्य का आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना इस बात को दर्शाता है कि.. लोग पार्टी के विचारों और उसके कामकाज को लेकर आकर्षित हो रहे हैं.. उन्होंने प्रभुदासभाई सतासिया को पार्टी का खेस पहनाकर उनका स्वागत किया.. गोपाल इटालिया ने उनके इस निर्णय पर खुशी जताई.. और उम्मीद व्यक्त की कि उनके अनुभव और क्षेत्रीय स्तर पर लोगों के साथ उनके जुड़ाव से आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूती मिलेगी.. विधायक के मुताबिक पार्टी का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना.. और लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहना है.. इसी दिशा में पार्टी का संगठन लगातार विस्तार कर रहा है..
आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए.. और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए.. विसावदर में प्रभुदासभाई सतासिया का पार्टी में शामिल होना.. इसी संगठनात्मक विस्तार की कड़ी के रूप में सामने आया है.. पार्टी नेताओं का कहना है कि अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों का आम आदमी पार्टी के साथ आना संगठन के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है.. वहीं, प्रभुदासभाई सतासिया ने भी पार्टी में शामिल होने के बाद अपने निर्णय के पीछे की वजह स्पष्ट की.. और उन्होंने कहा कि विसावदर क्षेत्र में विधायक गोपाल इटालिया की ओर से किए जा रहे कार्यों.. और जनहित से जुड़े प्रयासों से वह प्रभावित हुए हैं.. इन्हीं कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया..
प्रभुदासभाई सतासिया ने कहा कि विसावदर क्षेत्र में विधायक गोपाल इटालिया के कार्यों को उन्होंने करीब से देखा.. और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता से वह प्रभावित हुए.. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर किए जा रहे कार्यों ने उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित किया.. इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया.. उनके मुताबिक राजनीति में जनता से जुड़ाव और जनहित के कार्य महत्वपूर्ण होते हैं.. उन्होंने गोपाल इटालिया के कार्यों को अपने निर्णय का प्रमुख कारण बताते हुए आम आदमी पार्टी के साथ आगे बढ़ने की बात कही.. उनके इस निर्णय के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला.. और पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया गया..



